किशोरी के अपहरण के विरोध में हंगामा

पीपराकोठी (पूचं) : थाना क्षेत्र के बरकुरवा गांव से किशोरी के अपहरण के विरोध में रविवार को जम कर हंगामा हुआ. कई गांवों के लोग सड़क पर उतर गये. दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. आक्रोशित लोगों ने दुकानों सहित अन्य सामान पर धावा बोल कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय […]
पीपराकोठी (पूचं) : थाना क्षेत्र के बरकुरवा गांव से किशोरी के अपहरण के विरोध में रविवार को जम कर हंगामा हुआ. कई गांवों के लोग सड़क पर उतर गये. दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. आक्रोशित लोगों ने दुकानों सहित अन्य सामान पर धावा बोल कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने स्थिति को अनियंत्रित देख जिले के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इसके बाद सदर एसडीओ रजनीश लाल,
सदर डीएसपी पंकज रावत, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुनील कुमार, बीडीओ रितेश कुमार समेत कई अधिकारी पीपराकोठी पहुंचे. इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बरकुरवा गांव से किशोरी का अपहरण कर लिया गया था. सदर डीएसपी पंकज रावत व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने आक्रोशित लोगों को बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में एकत्रित कर बातचीत की. ग्रामीणों का कहना था कि आरोपित युवती को ढाका में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




