चार घंटे ठप रहेगा एनएच-28
Updated at : 17 Apr 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

तैयारी. गांधी स्मृति यात्रा को लेकर कार्यक्रम निर्धारित वाहनों के परिचालन के लिए तैयार हुआ रूटचार्ट मोतिहारी : 18 अप्रैल को होने वाले गांधी स्मृति यात्रा को ले करीब पांच घंटा एनएच-28 पर वाहनों का परिचालन ठप रहेगा.इसके लिए प्रशासन ने गाड़ियों के परिचालन के लिए रूट-चार्ट तैयार किया है. किसी तरह की परेशानी न […]
विज्ञापन
तैयारी. गांधी स्मृति यात्रा को लेकर कार्यक्रम निर्धारित
वाहनों के परिचालन के लिए तैयार हुआ रूटचार्ट
मोतिहारी : 18 अप्रैल को होने वाले गांधी स्मृति यात्रा को ले करीब पांच घंटा एनएच-28 पर वाहनों का परिचालन ठप रहेगा.इसके लिए प्रशासन ने गाड़ियों के परिचालन के लिए रूट-चार्ट तैयार किया है. किसी तरह की परेशानी न हो,इसके लिए जिला प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाया है.
पूर्वाह्न छह बजे से 10 बजे तक के आने व जाने वाली गाड़ियों के परिचालन के लिए जो रूट चार्ट किया है उसके अनुसार, पीपराकोठी से मोतिहारी की ओर जाने वाली गाड़ियों को कोटवा की तरफ से होकर आएंगी. पीपराकोठी में ही उन्हें कोटवा के लिए डायर्वट कर दिया जायेगा. तुरकौलिया व मोतिहारी वाले वाहन को शंकर सरैया होते हुए एनएच की तरफ लायी जाएगी.वहीं रक्सौल व बेतिया से आने वाली वाहनों को छपरा मोड़ से अरेराज होते हुए एनएच पर लाया जाएगा.जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी विजयेन्द्र ने बताया कि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी को किसी तरह की कोई परेशानी न हो,इसके लिए कई अहम कदम उठाये गये हैं.
मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम
7.20 बजे पूर्वाह्न जिला अतिथिगृह से चन्द्रहिया के लिए प्रस्थान
7.30 बजे पूर्वाह्न चन्द्रहिया आगमन
7.32 बजे पूर्वाह्न माल्यार्पण गांधी मूर्ति
7.35 बजे पूर्वाह्न शिलापट का लोकार्पण
7.37 बजे पूर्वाह्न पौधारोपण
7.45 बजे पूर्वाह्न चन्द्रहिया से पद यात्रा का शुभारंभ
9.30 बजे पूर्वाह्न गांधी उद्यान (समाहरणालय के समीप आगमन एवं माल्यार्पण)
9.32 बजे पूर्वाह्न भजन
9.47 बजे पूर्वाह्न पदयात्रा का समापन
9.48 बजे पूर्वाह्न मुख्यमंत्री का प्रस्थान
10.00 बजे पूर्वाह्न मुख्यमंत्री का जिला अतिथि गूह आगमन
स्मृति समारोह
3.00 बजे अपराह्न- मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान
3.05 बजे अपराह्न- गांधी के चित्र पर पुष्पअपर्ण
3.10 बजे अपराह्न- मुख्यमंत्री व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत
3.14 बजे अपराह्न- मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन
3.17 बजे अपराह्न- स्वागत भाषण
3.20 बजे अपराह्न- भजन
3.30 बजे अपराह्न-कैलेंडर का विमोचन एवं बसों को फलेग ऑफ
3.33 बजे अपराह्न-स्पेशल डे-कॉवर का विमोचन
3.35 बजे अपराह्न-नाटिका प्रस्तुति
4.00 बजे अपराह्न-विशिष्ट अतिथियों का अभिभाषण
4.20 बजे अपराह्न- मुख्यमंत्री का संबोधन
लगभग- 1 घंटा 15 मिनट-सास्कृतिक कार्यक्रम का प्रथम चरण
लगभग-30 मिनट लेजर शो द्वारा चम्पारण सत्याग्रह का प्रर्दशन
लगभग – 1 घंटा 30 मिनट सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वितीय चरण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




