सड़क से गांधी मैदान तक होगी फुल प्रूफ व्यवस्था

Updated at : 15 Apr 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क से गांधी मैदान तक होगी फुल प्रूफ व्यवस्था

मोतिहारी : चंपारण स्मृति पदयात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाग लेने को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक डा राधाकृष्णन भवन में शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता डीएम अनुपम कुमार ने की. बैठक में अधिकारियों को पूर्व से दी गयी जिम्मेवारी के संदर्भ में बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा गया कि संदिग्ध लोगों को इसमें शामिल […]

विज्ञापन
मोतिहारी : चंपारण स्मृति पदयात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाग लेने को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक डा राधाकृष्णन भवन में शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता डीएम अनुपम कुमार ने की. बैठक में अधिकारियों को पूर्व से दी गयी जिम्मेवारी के संदर्भ में बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा गया कि संदिग्ध लोगों को इसमें शामिल नहीं किया जायेगा. सड़क मार्ग से लेकर गांधी मैदान तक सुरक्षा की फुल प्रूफ व्यवस्था होगी. गांधी मैदान व अन्य स्थानों पर पानी की भी समुचित व्यवस्था की जायेगी. ताकि किसी को कठिनाई न हो. एसपी जितेंद्र राणा ने सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के बिंदुओं पर सतर्क रहने का निर्देश देते हुए सूचना संग्रह को कहा. मौके पर एसडीओ रजनीश लाल, एसडीपीओ पंकज रावत, ओएसडी अजय तिवारी, डीएलओ अमरकांत, डीपीआरओ विजयंत, वरीय उपसमाहर्ता महमूद आलम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
गहीरीकोठी को गांधी सर्किट से जोड़ने की मांग : पहाड़पुर ़ प्रखंड का गहीरी कोठी भी गवाह बनकर खड़ा है. आजादी की लड़ाई मे साथ देने वाले स्वतंत्रता सेनानी भरत बैठा गांधी से मुलाकात कर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने के लिए अपनी राय दी थी. उक्त बातें जोखू पटेल ने शुक्रवार को गहीरी कोठी मे स्थित गांधी प्रतिमा के उपर माल्यार्पण करने के दौरान सत्याग्रह शताब्दी समारोह के मौके पर कही. मौके पर सैकड़ों लोगों ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया व उक्त स्थल को गांधी सर्किट से जोड़ने की मांग की.
मौके पर वरीय नेता अरुण कुमार राय, रघुवंश सिंह, हीरालाल गिरि, रामशीष यादव, इकबाल अंसारी, काशी भगत, अवधेश पांडेय सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन