रक्सौल और मोतिहारी के लिए बनेगा डबल सर्किट

Updated at : 09 Apr 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
रक्सौल और मोतिहारी के लिए बनेगा डबल सर्किट

सुपर ग्रिड संग्रामपुर 15 मई तक होगा चालू रक्सौल के रास्ते नेपाल को 50 मेगावाट मिलेगी बिजली बेतिया, रक्सौल व मोतिहारी में नहीं होगी बिजली ट्रैफिक 400 मेगावाट क्षमता का होगा संग्रामपुर सुपर पावर ग्रिड बाढ़-गोरखपुर ट्रांसमिशन लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया मोतिहारी : ऐतिहासिक चंपारण में बिजली की समस्या न हो इसके लिए चंपारण […]

विज्ञापन

सुपर ग्रिड संग्रामपुर 15 मई तक होगा चालू

रक्सौल के रास्ते नेपाल को 50 मेगावाट मिलेगी बिजली
बेतिया, रक्सौल व मोतिहारी में
नहीं होगी बिजली ट्रैफिक
400 मेगावाट क्षमता का होगा संग्रामपुर सुपर पावर ग्रिड
बाढ़-गोरखपुर ट्रांसमिशन
लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया
मोतिहारी : ऐतिहासिक चंपारण में बिजली की समस्या न हो इसके लिए चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में संग्रामपुर में निर्माणाधीन 400 मेगावाट सुपर ग्रिड को 15 मई तक चालू करने की कवायद तेज हो गयी है. कार्य की जिम्मेवारी एसएल कंपनी को दी गयी है. इस ग्रिड के बन जाने से मोतिहारी-बेतिया-रक्सौल को 150-150 मेगावाट बिजली अनवरत दी जायेगी. ट्रैफिक की समस्या समाप्त हो जायेगी. वर्तमान में मोतहारी ग्रिड को सिंगल फेज बिजली मिल रही है. इससे अधिकतम 50-60 मेगावाट बिजली ही किसी दूसरे ग्रिड से ली जा सकती है. लेकिन सुपर ग्रिड निर्माण होने के साथ तीनों स्थान को डबल सर्किट से जोड़ दिया जायेगा.
संचरन प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता कुमार गिरीश ने बताया कि संग्रामपुर सुपर ग्रिड को बाढ़ से गोरखपुर जानेवाली 450 मेगावाट संचरन लाइन से जोड़ा जा रहा है. इसके अलावा मोतिहारी ग्रिड को जोड़ने के लिए 1.32 हजार मेगावाट पावर पीलर लगाने की कवायद आरंभ हो गयी है. नेपाल के लिए भी सुपर ग्रिड से रक्सौल के रास्ते करीब 50 मेगावाट बिजली दी जायेगी. सुपर ग्रिड से रक्सौल, मोतिहारी और बेतिया को 400 केवीए वोल्ट को 1.32 हजार में परिवर्तित कर विभिन्न ग्रिडों को बिजली आपूर्ति की जायेगी.
40 हजार की आबादी बिजली अनापूर्ति से तीन दिन होगी प्रभावित : सुपर ग्रिड से मोतिहारी ग्रिड को जोड़ने के लिए 1.32 हजार का संचरन लाइन निर्माण कार्य रविवार से आरंभ होगी. इस प्रक्रिया के दौरान ग्रिड से जोड़ने के लिए शहर के बेलिसराय और मजुराहां के बरियारपुर फीडर में बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक प्रभावित होगी. कार्यपालक अभियंता अजय कुमार मिश्र ने बताया कि पटना के निर्देश के आलोक में यह काम आरंभ किया जा रहा है. बिजली आपूर्ति नौ से 11 अप्रैल तक दिन में प्रभावित होगी. ऐसे में संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता पानी का संग्रह कर लेंगे.
इन क्षेत्रों में ठप रहेगी बिजली : शहर के बेलिसराय उपकेंद्र से जुड़े चांदमारी, सदर अस्पताल क्षेत्र, शांतिपुरी और मजुराहां उपकेंद्र से जुड़े बरियारपुर, बालगंगा आदि क्षेत्रों में नौ-नौ घंटे तीन दिन बिजली ठप रहेगी. इससे करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित होगी. लोगों को जेनरेटर का सहारा लेना पड़ेगा.
संग्रामपुर सुपर ग्रिड मुजफ्फरपुर प्रमंडल का सबसे बड़ा सुपर ग्रिड होगा. इसके चालू होने के बाद उद्योग-धंधों की स्थापना का अवसर मिलेगा. एसएल कंपनी ने 15 मई तक इसे चालू करने का दावा किया है.
कुमार गिरीश, कार्यपालक अभियंता, संचरण प्रमंडल, मोतिहारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन