चोरी के पांच बाइक के साथ पांच गिरफ्तार
Updated at : 08 Apr 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने पीपरा थाना क्षेत्र से तीन जबकि पीपराकोठी व कोटवा से एक-एक बाइक को किया बरामद पीपरा : थाना क्षेत्र के सीताकुंड मेला से हुई बाइक चोरी मामले में पीपरा पुलिस ने गुरूवार की देर रात विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर चोरी की पांच बाईक के साथ जिलास्तरीय पांच बाईक चोरों को गिरफ्तार किया […]
विज्ञापन
पुलिस ने पीपरा थाना क्षेत्र से तीन जबकि पीपराकोठी व कोटवा से एक-एक बाइक को किया बरामद
पीपरा : थाना क्षेत्र के सीताकुंड मेला से हुई बाइक चोरी मामले में पीपरा पुलिस ने गुरूवार की देर रात विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर चोरी की पांच बाईक के साथ जिलास्तरीय पांच बाईक चोरों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चोरों में पीपरा कोठी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांवनिवासी राकेश कुमार, आलोक कुमार, हरपुर शेखवा टोला के शर्मा कुमार, खैरवां टोला निवासी छोटे लाल कुमार व कोटवा थाना क्षेत्र के बरकुरवा निवासी मोहन सहनी के पुत्र छोटे लाल कुमार शामिल है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि बरामद की गयी चोरी की बाईक में होंडा साईन बीआर05जे/3531, सुपर स्पलेंडर बीआर05सी/5440, पैशन प्रो बीआर05/0269 व बीना नम्बर की पैशन प्रो, सुपर स्पलेंडर शामिल है.
थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि बीते 5 अप्रैल की शाम स्थानीय सीता कुंड मेला से 3 बाईक चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी थी. इसको लेकर चिन्तामनपुर निवासी मनोज प्रसाद, धनश्याम पकड़ी निवासी रामनरेश सहनी, वेदीबन मधुबन वाही टोला निवासी विनय कुमार ने बाईक चोरी को लेकर थाना में आवेदन दिया था. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी टीम गठित कर पीपरा थाना क्षेत्र से तीन जबकि कोटवा व पीपराकोठी थाना क्षेत्र से चोरी गयी दो बाईक को बरामद किया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस गिरफ्तार चोरों से मिले सुराग के आधार पर छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




