कुलपति ने किया पोलियो राउंड का शुभारंभ

Updated at : 03 Apr 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
कुलपति ने किया पोलियो राउंड का शुभारंभ

छौड़ादानो : चैनपुर दलित बस्ती के समीप रविवार को इस वर्ष के द्वितीय एनआइडी पोलियो चक्र का उद‍्घाटन महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति अरविंद कुमार अग्रवाल, सीएस डॉ प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट व नवजात बच्चे को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर की. मौके पर मौजूद प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ […]

विज्ञापन

छौड़ादानो : चैनपुर दलित बस्ती के समीप रविवार को इस वर्ष के द्वितीय एनआइडी पोलियो चक्र का उद‍्घाटन महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति अरविंद कुमार अग्रवाल, सीएस डॉ प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट व नवजात बच्चे को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर की. मौके पर मौजूद प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एजाज अहमद ने बताया कि इस प्रखंड क्षेत्र में बच्चों का लक्ष्य 41210 है तथ घरों की संख्या 27 हजार 741 है.

इस कार्य में दो-दो कर्मियों की 60 टीम को लगाया गया है तथा 20 पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं. इसके लिए 10 ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है. इसमें एक मोबाइल टीम शामिल है.

अभियान की सफलता के लिए खैरवा व नरकटिया में सब डिपो बनाया गया है.
मौके पर डीआइओ डॉ रवि शंकर प्रसाद, एसीएमओ श्याम मोहन दास, डब्ल्यूएचओ के डॉ धर्मेन्द्र कुमार, बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता, प्रखंड प्रमुख रामएकबाल प्रसाद यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद यादव, डीएमसी रवि रंजन कुमार, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका शारदा कुमारी सहित ब्रजकिशोर सिंह, उमेश यादव, रमेश यादव, उमेश कुमार राय, त्रिभुवन कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन