महायज्ञ को निकाली गयी भव्य कलशयात्रा

Updated at : 30 Mar 2017 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
महायज्ञ को निकाली गयी भव्य कलशयात्रा

पीपरा : थाना क्षेत्र के जमुनिया पंचायत भवन समीप आयोजित नौ दिवसीय रामचरित्र मानस महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा यज्ञ यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर खैरी जागीर, डीह बलही आदि गांव होते हुए धनौती नदी से जलभर कर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची. […]

विज्ञापन

पीपरा : थाना क्षेत्र के जमुनिया पंचायत भवन समीप आयोजित नौ दिवसीय रामचरित्र मानस महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा यज्ञ यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर खैरी जागीर, डीह बलही आदि गांव होते हुए धनौती नदी से जलभर कर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची.

आचार्य पंडितों ने कलश स्थापना कराते हुए यज्ञ आरंभ किया. महायज्ञ समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार ने बताया कि इस यज्ञ में दूर-दूर से प्रवचनकार्ताओं को बुलाया गया है. रामलीला का भी आयोजन किया गया है. कलश यात्रा में मुखिया नागेंद्र सिंह, शिवलाल सहनी, गया सिंह, अनिल सिंह, शंभु सिंह, विगु पासवान, राघव चौधरी सहित अन्य शामिल थे. केसरिया के कढ़ान स्थित भंगी दास माई पर आयोजित 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी.

इसमें 701 कन्याओं ने भाग लिया. मौके पर यज्ञाचार्य पंडित अमरेंद्र पांडेय, यज्ञ समिति के अध्यक्ष लालबाबू यादव, भगवान यादव, अंबिका यादव, मुखिया हरेंद्र साह, राजेश यादव, सीता राम यादव, संतोष शर्मा आदि मौजूद थे.

कल्याणपुर. स्थानीय बाजार के राम जानकी मठ में होने वाले नव दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए बुधवार को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. महायज्ञ के अध्यक्ष बिंदु महतो ने बताया कि समाज कल्याण के लिए नव दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है. लालबाबू उपाध्याय, सियावर सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, जटा शंकर प्रसाद, रामलाल प्रसाद, सुनील ज्वेलर्स, सचिंद्र सिंह, भगवान सिंह इत्यादि हजारों भक्त मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन