गांधीजी के आदर्शों पर चलने का लें संकल्प

Updated at : 22 Feb 2017 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
गांधीजी के आदर्शों पर चलने का लें संकल्प

मोतिहारी : शिवहर सांसद रमा देवी ने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान छतौनी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष चंपारण के लिए महत्वपूर्ण है और इसी वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष भी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्त्तमान समय में गांधी जी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शिवहर सांसद रमा देवी ने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान छतौनी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष चंपारण के लिए महत्वपूर्ण है और इसी वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष भी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्त्तमान समय में गांधी जी व दीनदयाल जी के आदर्श पर चलकर ही समाज, प्रदेश व देश का विकास संभव है.

इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांधी के सिद्धांतों को आत्मसात करना होगा.
उन्होंने सारण स्नातक चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी डा महाचंद्र सिंह कीजीत का दावा करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया कार्य और संपर्क अभियान चुनाव में जीत का कारण बनता है. मौके पर वरीय नेता ईं. चंद्रिका जायसवाल, भगवान साह, आकाश गुप्ता, नरेंद्र यादव, संजय साह, प्रेमशंकर पासवान, अशोक सिंह, मुकेश साह, अरविंद कुमार, संजय ओझा, अनिभूषण कुमार आदि उपस्थित थे. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अमीत तिवारी ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन