चाचा व भतीजे को धारदार हथियार से मार कर किया घायल

Updated at : 21 Feb 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
चाचा व भतीजे को धारदार हथियार से मार कर किया घायल

मोतिहारी : रघुनाथपुर ओपी थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गदरिया में जमीन विवाद को लेकर प्रयाग राय, मुकेश यादव व सत्येंद्र राय को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर प्रयाग राय ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर ग्रामीण लखिंद्र राय सहित 21 लोगों […]

विज्ञापन

मोतिहारी : रघुनाथपुर ओपी थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गदरिया में जमीन विवाद को लेकर प्रयाग राय, मुकेश यादव व सत्येंद्र राय को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर प्रयाग राय ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर ग्रामीण लखिंद्र राय सहित 21 लोगों को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि अपनी जमीन पर झोपड़ी बनवा रहा था. इस दौरान लखिंद्र राय, शंभु यादव, संजय यादव, राजकिशोर यादव,

राजेंद्र यादव, संजय कुमार, मुकेश कुमार, उदेश कुमार, रमेश राय, मोतीलाल राय, विरेंद्र राय, फुटु यादव, अजय यादव, विरा यादव, जयप्रकाश यादव, परमेश्वर राय, विनोद राय, मनोज यादव, सरोज यादव, अनोज यादव, रामबाबू राय व अशोक राय हरवे हथियार लेकर पहुंचे. झोपड़ी का निर्माण कार्य रोक दिया. विरोध करने पर फरसा से हमला कर दिया. बचाने आये भतीजा मुकेश व सत्येंद्र के साथ भी मारपीट की. पॉकेट से पांच हजार कैश व गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए रघुनाथपुर ओपी भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन