सदर अस्पताल के मुख्य गेट से हटायें अतिक्रमण

Updated at : 21 Feb 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल के मुख्य गेट से हटायें अतिक्रमण

मोतिहारी : सदर अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए केंद्रीय सलाहकार समिति नई दिल्ली की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को मोतिहारी पहुंची. टीम ने सदर अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, डीएचएस का निरीक्षण किया तथा उसकी खामियों को दूर करने का सुझाव दिया. टीम का नेतृत्व डाॅ हिमांशु भूषण कर रहे थे. सदर अस्पताल के […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सदर अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए केंद्रीय सलाहकार समिति नई दिल्ली की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को मोतिहारी पहुंची. टीम ने सदर अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, डीएचएस का निरीक्षण किया तथा उसकी खामियों को दूर करने का सुझाव दिया. टीम का नेतृत्व डाॅ हिमांशु भूषण कर रहे थे. सदर अस्पताल के चिकित्सक कक्ष, सर्जन, फिजिशियन, डेंटल, चाईल्ड, ईएनटी सहित ओपीडी और वार्डो का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के बाद सभी वार्डों के प्रभारियों के साथ बैठक कर इस अस्पताल को अपग्रेड करने के तौर-तरीके की जानकारी दी. टीम ने सभी वार्ड प्रभारियों को मोटीवेट किया. टीम ने सदर अस्पताल कैंपस की सराहना की. टीम के सदस्यों ने कहा कि डीएचएस के पास पैसे की कमी नहीं है. टीम के सदस्यों ने सदर अस्पताल के चहारदीवारी के बगल में फूलों के बगीचों को विकसीत करने के तौर-तरीके बताये.
वहीं अस्पताल के मुख्य द्वार को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया ताकि एंबुलेंस जाम में नहीं फंसे. वहीं पंजीयन केंद्र को और विकसीत करने की सलाह दी. टीम में डा रामरतन हेल्थ सोसायटी बिहार पटना, डा अजीत एनएचआरसी, डा रतीश एवं अन्य दो सदस्य शामिल थे. इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी श्याम मोहन दास, डीपीएम अमीत अंचल, डीआईओ डा रवि, स्वास्थ्य प्रबंधक डा विजय चंद्र झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन