28 फरवरी तक रद्द रहेगी मंडुआडीह एक्सप्रेस

मोतिहारी : मंडुआडीह एक्सप्रेस परिचालन की तिथि बढ़ा दी गयी है. रेलवे प्रशासन ने मंडुआडीह परिचालन को अागामी 28 फरवरी तक रद्द कर दिया है. समस्तीपुर मंडल से जारी आदेश का पत्र बुधवार को बापूधाम मोतिहारी वाणिज्य कार्यालय को प्राप्त हुआ है. जिसमें 12537 मुजफ्फरपुर-बनारस एवं 12538 बनारस-मुजफ्फरपुर मंडुआडीह एक्सप्रेस के परिचालन की तिथि को […]
मोतिहारी : मंडुआडीह एक्सप्रेस परिचालन की तिथि बढ़ा दी गयी है. रेलवे प्रशासन ने मंडुआडीह परिचालन को अागामी 28 फरवरी तक रद्द कर दिया है. समस्तीपुर मंडल से जारी आदेश का पत्र बुधवार को बापूधाम मोतिहारी वाणिज्य कार्यालय को प्राप्त हुआ है. जिसमें 12537 मुजफ्फरपुर-बनारस एवं 12538 बनारस-मुजफ्फरपुर मंडुआडीह एक्सप्रेस के परिचालन की तिथि को एक्सटेंड कर दिया है. इसकी पुष्टि मोतिहारी वाणिज्य अधीक्षक के के सिंह ने की.
बताते चले कि मंडुआडीह पीछले दिसंबर माह से रद्द चल रही है. 15 फरवरी तक मुंडुआडीह के परिचालन पर रोक लगायी गयी थी. इधर रेलवे प्रशासन ने 55210 नरकटियागंज- मुजफ्फरपुर सवारी ट्रेन के रेल खंड के तीन स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान के समय में फेरबदल किया है.जानकारी के मुताबिक 55210 सवारी गाड़ी नरकटियागंज से तीन बजे प्रस्थान करेगी. वही पिपराहॉं स्टेशन पर 6:35 बजे,कांटी में 6:42 बजे एवं मुजफ्फरपुर में 6:58 बजे पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




