गैंगरेप करने के बाद पीड़िता को रेल पर चढ़ाने आये थे आरोपी, उसके बाद...

नरकटियागंज : ससुराल के लोगों ने पहले विवाहिता से मारपीट कर उसे रात में घर से निकाल दिया. इसके बाद अकेले जा रही विवाहिता को स्टेशन तक छोड़ने की बात कह कर उसे बाइक पर साथ ले गये दो युवकों ने बगीचे में गैंगरेप किया. घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. मामले […]
नरकटियागंज : ससुराल के लोगों ने पहले विवाहिता से मारपीट कर उसे रात में घर से निकाल दिया. इसके बाद अकेले जा रही विवाहिता को स्टेशन तक छोड़ने की बात कह कर उसे बाइक पर साथ ले गये दो युवकों ने बगीचे में गैंगरेप किया. घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता उत्तर-प्रदेश के उन्नाव जिले की रहनेवाली है. जानकारी के अनुसार, शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहनेवाला शेख इरशाद उन्नाव में मजदूरी का काम करता था. छह माह पहले उन्नाव की ही एक युवती से प्रेम विवाह कर वह उसे अपने गांव ले आया था. लेकिन, इरशाद के घरवाले इस शादी से खुश नहीं थे. इरशाद की पत्नी के साथ बुरा बरताव किया जाता था.
बगीचे में दिया घटना को अंजाम
जानकारी के मुताबिक करीब सप्ताह भर पहले इरशाद अपनी पत्नी को अपने मामा के घर छोड़ कर फिर मजदूरी करने बाहर चला गया. इधर, रविवार को इरशाद की पत्नी अपने ससुराल पहुंची, जहां ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. रात के अंधेरे में वह स्टेशन की ओर जा रही थी, इसी दौरान ठठवां गांव के रे आलम व सदरे आलम बाइक लेकर आये और स्टेशन छोड़ने की बात कह कर उसे बाइक पर बैठा लिया. आरोप है कि दोनों युवकों ने रास्ते में एक बगीचा में विवाहिता के साथ गैंगरेप किया. फिर चुप रहने की धमकी देकर पीड़िता को ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन आ पहुंचे. जहां रेल पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि देख कर उनसे पूछताछ शुरू की.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के समक्ष विवाहिता ने बताया कि दोनों युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है. इसके बाद रेल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों व विवाहिता को शिकारपुर पुलिस के हवाले कर दिया. एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि दुष्कर्म करने के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है. महिला के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. परिजनों के आने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा जायेगा. एसडीपीओ ने बताया कि विवाहिता का मायका उत्तर-प्रदेश है. ससुराल वालों के प्रताड़ित कर घर से निकाल देने के बाद वह अकेली ही घर से निकल गयी थी. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




