तीनों आरोपित रेल कोर्ट में पेश, भेजे गये जेल

मोतिहारी : घोड़ासहन में रेलवे ट्रैक पर आइइडी प्लांट के आरोपित तीनों आइएसआइ एजेंटों को सुरक्षा के बीच सोमवार को बेतिया मंडल कारा भेजा गया. न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले तीनों संदिग्धों को बेतिया रेल न्यायालय में पेश किया गया. रेल पुलिस ने घोड़ासहन कांड में तीनों के विरूद्ध न्यायालय में रिमांड अर्जी दाखिल […]
मोतिहारी : घोड़ासहन में रेलवे ट्रैक पर आइइडी प्लांट के आरोपित तीनों आइएसआइ एजेंटों को सुरक्षा के बीच सोमवार को बेतिया मंडल कारा भेजा गया. न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले तीनों संदिग्धों को बेतिया रेल न्यायालय में पेश किया गया. रेल पुलिस ने घोड़ासहन कांड में तीनों के विरूद्ध न्यायालय में रिमांड अर्जी दाखिल की है.
रेल डीएसपी रामाशंकर उपाध्याय ने बताया कि तीनों को पांच दिनों के रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में दी गयी है. उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन के लिए न्यायालय ने चार फरवरी का समय दिया था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्जी पर न्यायालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रोडक्शन को एकसेप्ट कर लिया. उसके बाद रेल न्यायालय बेतिया में पेशी के बाद तीनों संदिग्धों को न्यायिक हिरासत में बेतिया मंडल कारा भेज दिया गया है. उम्मीद है कि एक से दो दिन में रिमांड की स्वीकृति मिल जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




