घोड़ासहन रेल आइइडी घटना आतंकी साजिश
Updated at : 29 Jan 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : घोड़ासहन रेल ट्रैक पर आइइडी लगाने की घटना आतंकी साजिश थी. मामले में एनआइए ने प्राथमिकी दर्ज की है. एनआइए टीम ने जांच में घटना को आतंकी वारदात माना है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर घटना को अंजाम देने के सुराग के बाद एनआइए ने आगे की जांच शुरू कर दी है. […]
विज्ञापन
मोतिहारी : घोड़ासहन रेल ट्रैक पर आइइडी लगाने की घटना आतंकी साजिश थी. मामले में एनआइए ने प्राथमिकी दर्ज की है. एनआइए टीम ने जांच में घटना को आतंकी वारदात माना है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर घटना को अंजाम देने के सुराग के बाद एनआइए ने आगे की जांच शुरू कर दी है. मामले में पूछताछ के लिए एनआइए की टीम के नेपाल
घोड़ासहन रेल आइइडी
जाने की सूचना है
जहां घटना में संलिप्त तीनों संदिग्ध ब्रजकिशोर गिरि, शंभु गिरी व मुजाहीद्दीन से भी पूछताछ करेगी. फिलहाल तीनों नेपाल पुलिस की गिरफ्त में हैं.
ब्रजकिशोर भागने के दौरान नेपाल पुलिस की मुठभेड़ में घायल हो गया था. उसके पैर में गोली लगी है. वहीं, हत्या के मामले में पुलिस ने उमाशंकर पटेल, मुकेश यादव व मोती पासवान को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उमाशंकर व मुकेश ने आइइडी लगाने की घटना का खुलासा किया. इसके बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गये. सूचना पर जिला पुलिस, आरपीएफ, रेल पुलिस व एनआइए की टीम पूछताछ के लिए फिर मोतिहारी पहुंची. शुक्रवार को एनआइए के आइजी व डीआइजी ने घोड़ासहन पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया. वहीं, कुकर बम निष्क्रिय किये गये स्थल की फोटोग्राफी करायी.
मामले की जांच के क्रम में एनआइए का खुलासा
एनआइए ने दर्ज करायी प्राथमिकी
आइएसआइ के इशारे पर घटना को दिया गया था अंजाम
नेपाल में आइएसआइ एजेंट ब्रजकिशोर से पूछताछ
नेपाल पुलिस की गिरफ्त में हैं तीनों संदिग्ध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




