छह सूत्री मांगों को लेकर सेविकाओं ने दिया धरना

Updated at : 29 Jan 2017 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर सेविकाओं ने दिया धरना

बंजरिया : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ने छह सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय व सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका कुमारी ने की. सेविका-सहायिकाओं की मुख्य मांगों में सरकारी कर्मचारी घोषित करने, कुशल मजदूर का दर्जा देने, सेविका-सहायिका को दोगुना मानदेय देने, बकाया व हड़ताल अवधि का बकाया मानदेय भुगतान करने […]

विज्ञापन

बंजरिया : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ने छह सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय व सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका कुमारी ने की. सेविका-सहायिकाओं की मुख्य मांगों में सरकारी कर्मचारी घोषित करने, कुशल मजदूर का दर्जा देने, सेविका-सहायिका को दोगुना मानदेय देने, बकाया व हड़ताल अवधि का बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की है. मौके पर मधुमाला कुमारी, प्रतीमा कुमारी, खुर्शीद खातून, पूर्णिमा देवी, द्रोपदी देवी, रीता कुमारी आदि ने भाग लिया.

मुकदमा दर्ज करने की मांग : मोतिहारी़ बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ ने शनिवार को धरना दिया. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नंद किशोर उपाध्याय ने की. श्री उपाध्याय ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर स्वास्थ्य प्रमंडल में प्रति वर्ष झंडोत्तोलन करने की परंपरा रही है. परंतु इस बार कार्यपालक अभियंता ने झंडोत्तोलन नहीं कर स्वतंत्रता दिवस को अपमानित किया है. डीएम व सरकार से जांच व कार्रवाई की मांग की है. मौके पर भाग्यनारायण चौधरी, भूपेंद्र कुमार लाल, भैरव दयाल सिंह, दिनेश प्रसाद, मधुसूदन कुमार आिद थे़
जगरनाथ प्रसाद कुशवाहा, सैयददुल्लाह, अखिलेश प्रसाद सिंह, बलिस्टर द्विवेदी आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन