घोड़ासहन में ट्रैक पर बम प्लांट की जांच करने पहुंची एनआइए की टीम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : बिहार के पूर्वीचंपारण जिले के मोतीहारी स्थित घोड़ासहन में ट्रैक पर बम प्लांट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की संलिप्तता की जांच एनआइए ने शुरू कर दी है. दिल्ली से एनआइए के आइजी व डीआइजी जांच करने शुक्रवार को मोतिहारी पहुंचे तथा रेलवे सुरक्षा अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया़ एनआइए […]
विज्ञापन
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : बिहार के पूर्वीचंपारण जिले के मोतीहारी स्थित घोड़ासहन में ट्रैक पर बम प्लांट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की संलिप्तता की जांच एनआइए ने शुरू कर दी है. दिल्ली से एनआइए के आइजी व डीआइजी जांच करने शुक्रवार को मोतिहारी पहुंचे तथा रेलवे सुरक्षा अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया़ एनआइए के अधिकारी उन तमाम स्थलों पर गये, जिनके संबंध में गिरफ्तार संदिग्ध आइएसआइ एजेंट उमाशंकर पटेल ने जिक्र किया है.
एनआइए ने उमाशंकर के बयान का डाइग्राम बना कर जांच की शुरुआत छौड़ादानो जनता चौक से की. इसके बाद उस बगीचे में गये, जहां उमाशंकर ने स्काॅर्पियो में बैठ कुकर बम तैयार करने का खुलासा किया है. इस दौरान घोड़ासहन स्टेशन मास्टर व कुछ स्थानीय लोगों से भी एनआइए ने पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










