सेंट्रल जेल में छापा, कैश व पेन ड्राइव जब्त

मोतिहारी : सेंट्रल जेल में बुधवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान वार्डों की तलाशी में आपत्तिजनक सामान बरामद हुए. पुलिस को लगातार सूचना मिली रही थी कि जिले में हो रही आपराधिक वारदातों में जेल के शातिर कैदियों का हाथ है. इसको लेकर बुधवार को जेल में औचक छापेमारी की गयी. दो […]
मोतिहारी : सेंट्रल जेल में बुधवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान वार्डों की तलाशी में आपत्तिजनक सामान बरामद हुए. पुलिस को लगातार सूचना मिली रही थी कि जिले में हो रही आपराधिक वारदातों में जेल के शातिर कैदियों का हाथ है. इसको लेकर बुधवार को जेल में औचक छापेमारी की गयी. दो घंटे तक चली छापेमारी में नया खंड के खंड वार्ड 10/4 के बंदी मो अबरे आलम के पास से दो हजार रुपये कैश बरामद हुए. वह सिवान जिले के पियाउर का रहनेवाला है. वहीं, वार्ड 10/3 से कल्याणपुर देवपुर परसा के बंदी दीपक कुमार के पास से एक पेन ड्राइव बरामद हुआ. नया खंड के वार्ड 17 के पास से एक पेन ड्राइव व एक मोबाइल की बैट्री लावारिस हालत में मिली. इसको लेकर जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने दोनों कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




