हत्या की नीयत से घर से बुला सीने में घोंपा चाकू
Updated at : 26 Jan 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

लेन-देन के विवाद में दिया घटना को अंजाम मोतिहारी : सुगौली थाना के भोजहारा गांव निवासी कामेश्वर साह को घर से बुला चाकू मार घायल कर दिया गया. चाकू उसके सिने में लगी है. गंभीर हालत में उसको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मंगलवार शाम की बतायी जा रही है. घटना के […]
विज्ञापन
लेन-देन के विवाद में दिया घटना को अंजाम
मोतिहारी : सुगौली थाना के भोजहारा गांव निवासी कामेश्वर साह को घर से बुला चाकू मार घायल कर दिया गया. चाकू उसके सिने में लगी है. गंभीर हालत में उसको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मंगलवार शाम की बतायी जा रही है. घटना के पीछे पैसे के लेन-देन का विवाद सामने आया है.घायल कामेश्वर साह ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.उसने पुलिस को बताया है कि बाजार से घर लौट दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान विनोद साद,बनारसी साह व पप्पु साह दरवाजे पर पहुंच खेत की तरफ साथ चलने को कहा.उसने साथ खेत की तरफ गया तो तीनों कहने लगे कि मेरा बकाया पैसा क्यों नहीं दे रहे.
उसने हमने कहा कि आपका पैसा तो हम दे चुके है. यह बात सुनते ही बनारसी व पप्पु ने दोनों हाथ पकड़ लिया, जबकि विनोद ने हत्या की नियत से सिने में चाकू घोंप दिया, उसके बाद जमकर धुनाई की. ग्रामीणों को आते देख मरा हुआ समझ पॉकेट से 25 सौ कैश निकाल तीनों फरार हो गये. ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने पहुंच इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए सुगौली थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




