छत पर बैठने को ले मां-बेटी को पीट कर किया घायल

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोढवा पतौरा टोला में सोमवार को मोबाइल से तस्वीर खिचने को लेकर मारपीट की घटना में दुसरे पक्ष ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. गुलाबसा खातून ने आवेदन देकर कहा है कि छत पर पढाई कर रही थी. इस दौरान राजेंद्र दास ने छत पर बैठने के […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोढवा पतौरा टोला में सोमवार को मोबाइल से तस्वीर खिचने को लेकर मारपीट की घटना में दुसरे पक्ष ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. गुलाबसा खातून ने आवेदन देकर कहा है कि छत पर पढाई कर रही थी. इस दौरान राजेंद्र दास ने छत पर बैठने के लिए गाली दी. विरोध करने पर राजेंद्र दास, रीमा देवी, रमावती देवी, सुखारी दास व गुंजा कुमारी ने घर में घुस मारपीट की. बचाने आयी मां को भी पीट कर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




