घूस लेते दारोगा गिरफ्तार

Updated at : 25 Jan 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
घूस लेते दारोगा गिरफ्तार

आदापुर (पूचं) : निगरानी की टीम ने हरपुर थाने के दारोगा त्रिलोकी नाथ ओझा को छह हजार रुपये रिश्वत लेते समय थाना चौक के समीप एक चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया. नायक टोला गांव निवासी ओमप्रकाश साह पर मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने व मदद करने के […]

विज्ञापन

आदापुर (पूचं) : निगरानी की टीम ने हरपुर थाने के दारोगा त्रिलोकी नाथ ओझा को छह हजार रुपये रिश्वत लेते समय थाना चौक के समीप एक चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया. नायक टोला गांव निवासी ओमप्रकाश साह पर मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने व मदद करने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी गयी थी़ रिश्वत की पहली किस्त छह हजार मंगलवार को एक चाय की दुकान दारोगा ले रहे थे. इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया. शिकायतकर्ता ओमप्रकाश साह ने बताया कि दारोगा द्वारा घूस मांगने की जानकारी निगरानी को दी थी. निगरानी की टीम का नेतृत्व डीएसपी मो ज्याउद्दीन कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन