ग्रिड निर्माण में कार्यरत राज मिस्त्री की गिरने से मौत

Updated at : 24 Jan 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रिड निर्माण में कार्यरत राज मिस्त्री की गिरने से मौत

अरेराज : अनुमंडल के भेलानारी में हो रहे विद्युत पावर ग्रिड निर्माण कार्य में पहाड़पुर थाना के परसौनी गांव के जगदेव प्रसाद उम्र 42 वर्ष राज मिस्त्री का कार्य कर रहा था. सोमवार को उक्त राज मिस्त्री दो मंजिल मकान का जोड़ाई कर रहा था. इसी क्रम में बॉस के मचान टूट जाने के चलते […]

विज्ञापन

अरेराज : अनुमंडल के भेलानारी में हो रहे विद्युत पावर ग्रिड निर्माण कार्य में पहाड़पुर थाना के परसौनी गांव के जगदेव प्रसाद उम्र 42 वर्ष राज मिस्त्री का कार्य कर रहा था. सोमवार को उक्त राज मिस्त्री दो मंजिल मकान का जोड़ाई कर रहा था. इसी क्रम में बॉस के मचान टूट जाने के चलते लगभग 30 फिट की ऊँचाई से नीचे गिर गया. जख्मी मिस्त्री को अरेराज रेफरल अस्पताल लाया गया, जहा. चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. उक्त निर्माण कार्य मुजफरपुर के काजल कंपनी द्वारा कराई जा रही है,

जिसका कार्य पहाड़पुर थाना के इनरवा भार गांव के बदरूदीन अंसारी द्वारा कराया जा रहा है. मृतक मजदूर के शव के साथ पावर ग्रिड में कार्यरत सभी मजदूर मुवावजा की मांग कर रहे है. उक्त कंपनी के मैनेजर व् और पदाधिकारी घटनास्थल से फरार हो गए है. स्थानीय लोगो के मुताविक उक्त कार्य के मुख्य संवेदक एस एल कंपनी को 400/132 केबीए का सुपर ग्रिड का निर्माण कार्य करना था. गोविन्दगंज थानाध्यक्ष अश्विनी कुमर व उमाशंकर राम पहुंच कर समझा-बुझाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा गया, जबकि मजदूर संवेदक व् वरीय पदाधिकारी की बुलाने के मांग कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन