शातिर टुन्ना सिंह पर एक लाख का इनाम पकड़ीदयाल तिहरा हत्याकांड
Updated at : 23 Jan 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : पकड़ीदयाल तिहरे हत्याकांड में शातिर टुन्ना सिंह पर एक लाख का इनाम घोषित होगा. इसके लिए एसपी जितेंद्र राणा ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है. वहीं सिरहा के सामूहिक हत्या के आरोपित राकेश सिंह पर भी इनाम घोषित किया जा रहा है. इसके लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है. एसपी जितेंद्र राणा […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पकड़ीदयाल तिहरे हत्याकांड में शातिर टुन्ना सिंह पर एक लाख का इनाम घोषित होगा. इसके लिए एसपी जितेंद्र राणा ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है. वहीं सिरहा के सामूहिक हत्या के आरोपित राकेश सिंह पर भी इनाम घोषित किया जा रहा है. इसके लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि रविवार को पकड़ीदयाल थाना में एसआइटी अिधकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने दोनों घटनाओं की समीक्षा के बाद एसआइटी को कई बिंदुओं पर छानबीन का निर्देश दिया.
उन्होंने बताया कि टुन्ना पर एक लाख के इनाम का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. वहीं राकेश सिंह पर भी इनाम घोषित करने के लिए कार्रवाई चल रही है. एसपी के अनुसार, पकड़ीदयाल तिहरे हत्याकांड में गिरफ्तार चार आरोपितों चोरमा के विजय यादव, मधुबन के श्याम पटेल, अजगरी के प्रिंस सिंह व सचिन सिंह को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी. उनका आपराधिक इतिहास रहा है. पकड़ीदयाल की घटना से उनके कनेक्शन का पता चला है. फरार टुन्ना सिंह व राकेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए मोतिहारी व मुजफ्फरपुर के ठिकानों पर छापेमारी की गयी, लेकिन सफलता नहीं मिली. 19 जनवरी की शाम अपराधियों ने पकड़ीदयाल में एके-47 से चार लोगों को छलनी कर दिया था.
शातिर टुन्ना सिंह…
उसमें नपं के उपमुख्य पार्षद मनोज कुमार सहित गल्ला व्यवसायी चुमन कुमार व एक मजदूर की मौत हो गयी थी, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल था. उसका इलाज चल रहा है.
एसआइटी के साथ समीक्षा के बाद एसपी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव
राकेश पर भी घोषित होगा इनाम, चार को िरमांड पर लेगी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




