पूछताछ करने पहुंची झारखंड एटीएस टीम

मोतिहारी : आदापुर के दोहरे हत्या कांड में रिमांड पर लिए गये तीन आइएसआइ एजेंटों से सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने चौथे दिन शनिवार को भी कड़ी पूछताछ की. पुलिस लाइन स्थित एक क्वाटर में मोती पासवान, मुकेश कुमार व उमाशंकर पटेल को अलग-अलग रख कर पूछताछ की जा रही है. इधर एनआइए व यूपी […]
मोतिहारी : आदापुर के दोहरे हत्या कांड में रिमांड पर लिए गये तीन आइएसआइ एजेंटों से सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने चौथे दिन शनिवार को भी कड़ी पूछताछ की. पुलिस लाइन स्थित एक क्वाटर में मोती पासवान, मुकेश कुमार व उमाशंकर पटेल को अलग-अलग रख कर पूछताछ की जा रही है.
इधर एनआइए व यूपी एटीएस के नेपाल रवाना होने के बाद उसने झारखंड एटीएस की टीम पूछताछ में लगी है. झारखंड एटीएस के इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन ठाकुर के नेतृत्व में शनिवार को टीम मोतिहारी पहुंची. बताया जाता है कि कानपुर व घोड़ासहन रेल हादसे का केस एनआइए अपने हाथ में लेगी. केस हाथ में लेने के बाद गिरफ्तार तीनों आइएसआइ एजेंटों को एनआइए ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




