शिवहर सांसद रमा देवी की पहल पर टूटा जाम
Updated at : 20 Jan 2017 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

मनोज व चुमन के परिजनों को पांच-पांच लाख का मिला चेक सुबोध के परिजन को पांच लाख 62 हजार का चेक पकड़ीदयाल. शिवहर सांसद रमा देवी के पहल और अधिकारियों से वार्ता के बाद पकड़ीदयाल में गुरुवार शाम को सड़क जाम हट गया.सांसद ने एसपी जीतेन्द्र राणा और पकड़ीदयाल एसडीओ से वार्ता की.जिसके बाद मृतक […]
विज्ञापन
मनोज व चुमन के परिजनों को पांच-पांच लाख का मिला चेक
सुबोध के परिजन को पांच लाख 62 हजार का चेक
पकड़ीदयाल. शिवहर सांसद रमा देवी के पहल और अधिकारियों से वार्ता के बाद पकड़ीदयाल में गुरुवार शाम को सड़क जाम हट गया.सांसद ने एसपी जीतेन्द्र राणा और पकड़ीदयाल एसडीओ से वार्ता की.जिसके बाद मृतक नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार,व्यवसायी चुमन प्रसाद के परिजनों को 5-5 लाख के चेक प्रशासन ने मुहैया कराये.वहीं पलदार सुबोध के परिजन को 5 लाख 62 हजार पांच सौ चेक और कबीर अत्येष्ठी के तहत तीन हजार रुपये उपलब्ध कराया गया.वहीं सांसद ने पुलिस कप्तान से अविलम्ब अपराधियों के गिरफ्तार,व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराने की बात रखी.मौके पर विधायक राणा रणधीर,मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार,चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता,पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




