ब्रजकिशोर ने उमाशंकर को दिये थे तीन लाख

Updated at : 19 Jan 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रजकिशोर ने उमाशंकर को दिये थे तीन लाख

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में तीन व नेपाल में तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया है कि नेपाल में आइएसआइ के नेटवर्क का संचालन पाक के साथ दुबई से हो रहा है.दुबई में बैठा शमशुल होदा संचालक है जो पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती क्षेत्र के बीरगंज, कलैया एवं रोहतट में गिरोह के संचालन […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में तीन व नेपाल में तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया है कि नेपाल में आइएसआइ के नेटवर्क का संचालन पाक के साथ दुबई से हो रहा है.दुबई में बैठा शमशुल होदा संचालक है जो पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती क्षेत्र के बीरगंज, कलैया एवं रोहतट में गिरोह के संचालन की जिम्मेवारी ब्रजकिशोर गिरि के कंधों पर रखा है.पर्सा वीरगंज निवासी ब्रजकिशोर नेपाल पुलिस की गोली से घायल हो भरतपुर अस्पताल में इलाजरत है. शेष दो शंभु उर्फ लडडू एवं मोजाहेदिन अंसारी नेपाल पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस के खुलासे के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि

क्या पटना-इंदौर ट्रेन और अजमेर-सियालदह ट्रेन हादसे के पीछे क्या पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ का हाथ है? पूर्वी चंपारण पुलिस घाेड़ासहन में एक अक्तूबर, 2016 को रेल पटरी पर मिले बम मामले की जांच में गिरफ्तार संदिग्धों की भूमिका उजागर हुई है. एसपी जितेन्द्र राणा ने स्पष्ट किया कि नेपाल में गिरफ्तार ब्रजकिशोर गिरि ने ही रक्सौल गम्हरिया के उमाशंकर पटेल को घोड़ासहन में ट्रेन उड़ाने के लिए तीन लाख रुपये दिये थे.
कहते हैं कि पैसा दुबई से शमशुल होदा ने ब्रजकिशोर के माध्यम से उमाशंकर तक पहुंचवाया था. गिरफ्तार मोती लाल पासवान और शंभु पर पूर्वी चम्पारण,सीतामढ़ी,शिवहर के करीब बारह मामले दर्ज हैं.उमाशंकर पटेल पर विभिन्न थानों में तीन मामले दर्ज हैं.अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है.
शमशुल दुबई से जारी करता है फंड
नेपाल का रहनेवाला है शमशुल होदा
दरअसल शमशुल होदा नेपाल का रहनेवाला है. दुबई में वह बिजनेस करता है.सूत्रों की मानें, तो उसका संबंध पाकिस्तानी आइएसआइ के अलावा डी कंपनी से भी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन