परिजनों के आरोप के बाद पूछताछ में खुला राज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : घोड़ासहन रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट करने में विफल होने पर नवगठित संगठन के दो सदस्यों की नेपाल में हत्या इस बडे खुलासे का कारण बना है. मिली जानकारी के अनुसार उमाशंकर पटेल के माध्यम से बम लगाने की जिम्मेवारी आदापुर बखरी के अरूण राम और दीपक राम को मिली थी. दोनों रिश्ते […]
विज्ञापन
मोतिहारी : घोड़ासहन रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट करने में विफल होने पर नवगठित संगठन के दो सदस्यों की नेपाल में हत्या इस बडे खुलासे का कारण बना है.
मिली जानकारी के अनुसार उमाशंकर पटेल के माध्यम से बम लगाने की जिम्मेवारी आदापुर बखरी के अरूण राम और दीपक राम को मिली थी. दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं. विस्फोट में विफल होने पर नेपाल में ब्रजकिशोर गिरी ने शमसुल होदा ने इशारे पर हत्या करवा दी. घटना में बखरी के मोतीलाल पासवान, उमाशंकर पटेल व मुकेश कुमार की भी भूमिका बतायी जाती है.
सूचना पर परिजनों ने शव को नेपाल से घर लाकर दाह संस्कार किया. संदिग्ध मौत के पीछे जब आदापुर पुलिस पडी तो परिजनों गांव के मोती पासवान के साथ घर से बाहर जाने की बात कही. इसको लेकर आदापुर में एक केस भी दर्ज हुआ.
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मोती पासवयान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक के बाद एक यानी घोडासहन घटना व हत्या की राज उगल दी. उसके बाद उमाशंकर पटेल, मुकेश कुमार और सीमावर्ती कलैया व वीरगंज में एक-एक कर तीन लोगों को गिरफतार नेपाल पुलिस के सहयोग से की गयी. राजेश शर्मा और राकेश यादव अब भी लापता है, जिसके खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










