बम रखने की घटना में पांच लोग चिन्हित
Updated at : 19 Jan 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : सीमावर्ती क्षेत्र में आइएसआइ व अन्य संगठनों के लिए काम करने वाले चिन्हित 11 लोगों में पांच आदापुर बखरी गांव के हैं. पांच में दो नेपाल में हत्या हो चुकी है. दो राजेंद्र शर्मा व राकेश यादव फरार है. गांव का मोतीलाल पासवान, जो गिरोह का मास्टर माइंड है, उससे एटीएस टीम पूछताछ […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सीमावर्ती क्षेत्र में आइएसआइ व अन्य संगठनों के लिए काम करने वाले चिन्हित 11 लोगों में पांच आदापुर बखरी गांव के हैं. पांच में दो नेपाल में हत्या हो चुकी है. दो राजेंद्र शर्मा व राकेश यादव फरार है. गांव का मोतीलाल पासवान, जो गिरोह का मास्टर माइंड है, उससे एटीएस टीम पूछताछ कर रही है. बखरी गांव पूर्व से नक्सल प्रभावित गांव है.
चिन्हित लोगों में शमसुल होदा नेपाल का है, जो दुबई से गिरोह का संचालन कर रहा है, वहीं तीन कलैया, पर्सा व गढी माई के रहने वाला है, जो अभी नेपाल पुलिस के पकड में है. उमाशंकर पटेल व मुकेश कुमार रक्सौल का निवासी है. डीएसपी रक्सौल राकेश कुमार ने बताया कि बखरी गांव के दीपक राम व अरूण यादव की हत्या को लेकर आदापुर थाना में कांड संख्या 7/17 दर्ज है. जिसमें मोतीलाल पासवान की भूमिका उजागर हुई है. लापता गजेंद्र शर्मा व राकेश यादव की खोज में छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया है, जो स्ंदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही कुछ नया सुराग हाथ लगेगा. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया की लापता दोनों युवकों के संदर्भ में पूर्व के
आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है. इधर, सीमावर्ती घोड़ासहन क्षेत्र से तीन लोगों के गिरफ्तारी के बाद आमलोगों के साथ पुलिस के भी कान खड़े हो गये हैं. पुलिस छापेमारी के भय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल युवक भी अपने सेफ ठिकानों की तलाश में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




