बेटे के गम में बेहोश हो जा रही है मां

Updated at : 19 Jan 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे के गम में बेहोश हो जा रही है मां

पीपरा : थाना क्षेत्र के कुंअरपुर पंचायत की मुखिया पुत्र की हुई हत्या के तीसरे दिन बुधवार को क्षेत्र की स्थिति सामान्य रहा. स्थानीय बाजार की सभी दुकानें सुबह से ही खुल गयी. यातायात परिचालन भी सामान्य रहा. वही मृतक राज कपूर ठाकुर उर्फ टुनटुन ठाकुर के गांव हसनपुर में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा. […]

विज्ञापन

पीपरा : थाना क्षेत्र के कुंअरपुर पंचायत की मुखिया पुत्र की हुई हत्या के तीसरे दिन बुधवार को क्षेत्र की स्थिति सामान्य रहा. स्थानीय बाजार की सभी दुकानें सुबह से ही खुल गयी. यातायात परिचालन भी सामान्य रहा. वही मृतक राज कपूर ठाकुर उर्फ टुनटुन ठाकुर के गांव हसनपुर में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा. मां मुखिया मालती देवी रह-रह कर बेहोश हो जाने के क्रम में परिजनों में मातमी छाया रहा.

मुखिया बेहोश होकर गिर जाती थी. होश आने पर बोलती थी कि हमार राजा बाबू अब ना अइहे हो दादा. मृतक की पत्नी पूनम देवी भी बेहोश हो जाती थी. मातमी दृश्य को देखकर समर्थक भयभीत हो गये है. तथा सहमें हुए लहजे में सभी समर्थक अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन