मोतिहारी के पीपरा थाने पर ग्रामीणों का हमला, घेराबंदी कर पुलिस पर पथराव

मोतिहारी : चकिया प्रखंड की कुंअरपुर पंचायत के मुखिया पुत्र राजकपूर उर्फ टुनटुन ठाकुर की हत्या से आक्रोशित समर्थकों ने मंगलवार की सुबह पीपरा में जम कर हंगामा किया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने रेलवे गुमटी के पास शव रख पीपरा थाने को चारों तरफ से घेर लिया. उसके बाद थाने पर पथराव […]
मोतिहारी : चकिया प्रखंड की कुंअरपुर पंचायत के मुखिया पुत्र राजकपूर उर्फ टुनटुन ठाकुर की हत्या से आक्रोशित समर्थकों ने मंगलवार की सुबह पीपरा में जम कर हंगामा किया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने रेलवे गुमटी के पास शव रख पीपरा थाने को चारों तरफ से घेर लिया. उसके बाद थाने पर पथराव किया. उपद्रव के कारण पीपरा बाजार के व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर ली. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़ना पड़ा. इस पर भी आक्रोशित ग्रामीण पीछे नहीं हटे, तो पुलिस जवानों ने भी पत्थर फेंकना शुरू किया. सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच रूक-रूक कर पत्थरबाजी होती रही. आठ घंटे तक पीपरा बाजार रणक्षेत्र में तब्दील रहा. इसमें दर्जनों पुलिस जवान व ग्रामीण घायल हो गये. सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत व कल्याणपुर थानाध्यक्ष संजय स्वरूप भी चोटिल हो गये. वहीं थाना परिसर में खड़ी तीन-चार गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




