मानदेय भुगतान को लेकर टोला सेवकों का प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
साक्षरता कार्यालय पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप डीपीओ कार्यालय के समक्ष सड़क पर बैठे रहे टोला सेवक डीडीसी के आश्वासन पर प्रदर्शन किया समाप्त डीइओ ने कहा शीघ्र होगा भुगतान मोतिहारी : चार माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर जिले के विभिन्न सेवकों ने मंगलवार को डीपीओ साक्षरता कार्यालय के […]
विज्ञापन
साक्षरता कार्यालय पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
डीपीओ कार्यालय के समक्ष सड़क पर बैठे रहे टोला सेवक
डीडीसी के आश्वासन पर प्रदर्शन किया समाप्त
डीइओ ने कहा शीघ्र होगा भुगतान
मोतिहारी : चार माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर जिले के विभिन्न सेवकों ने मंगलवार को डीपीओ साक्षरता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. टोला सेवक व शिक्षा स्वयं सेवक डीपीओ कार्यालय के सामने जिला परिषद कार्यालय जानेवाली सड़क पर बैठे रहे. उसी समय जिला परिषद कार्यालय में डीडीसी की गाड़ी निकली.
रास्ते में बैठे टोला सेवकों से डीडीसी सुनिल कुमार यादव ने मामले की जानकारी ली. उन्होंने समस्या के समाधान को लेकर तीन बजे टोला सेवकों को अपने कार्यालय बुलाया. डीडीसी के आश्वासन के बाद टोला सेवकों का प्रदर्शन समाप्त हुआ.
टोला सेवकों ने साक्षरता कार्यालय पर वेतन भुगतान के नाम पर रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि सितंबर से दिसंबर तक के मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है. सूचना पर कार्यालय पहुंची डीइओ सह डीपीओ साक्षरता वर्षा सहाय ने बताया कि टोला सेवकों के मानदेय भुगतान में कुछ विलंब हुआ पर इनका मानदेय भुगतान शीघ्र कर दिया जायेगा. प्रदर्शन करनेवालों में टोला सेवक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बैठा, धर्मेंद्र बैठा, रामएकबाल बैठा, विनोद मांझी, अहमद रेजा, कपिलदेव बैठा, मोहमद जमालुद्दीन हुसैन, राकेश बैठा, प्रवेज आलम, उपेंद्र बैठा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










