शराबबंदी के पक्ष में बच्चों ने प्रस्तुत किये कार्यक्रम

मोतिहारी : शहर के शांतिपुरी मुहल्ला में संचालित एमके डी पब्िलक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शराबबंदी के समर्थन में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया और शानदार प्रस्तुतियां दी. मौका था विद्यालय के वार्षिकोत्सव का. एक से बढ कर प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं द्वारा दी गयी़ मौके पर मौजूद मगल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति डा वीरेंद्र नाथ […]
मोतिहारी : शहर के शांतिपुरी मुहल्ला में संचालित एमके डी पब्िलक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शराबबंदी के समर्थन में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया और शानदार प्रस्तुतियां दी. मौका था विद्यालय के वार्षिकोत्सव का. एक से बढ कर प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं द्वारा दी गयी़ मौके पर मौजूद मगल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति डा वीरेंद्र नाथ पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं की इस प्रस्तुति की सराहना की और उनकी हौसला अफजाई की. कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है. समय पर छात्र-छात्राओं को बेहतर मार्गदर्शन मिले और उनकी हौसला अफजाई की जाये, तो बेहतर करने का मौका मिलेगा.
मौके पर मौजूद विद्यालय की निदेशिका सह बिहार महिला कांग्रेस की अध्यक्षा डाॅ सीएल झा ने कहा की गुणवतापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को बेहतर संस्कार देना प्राथमिकता में शामिल है़ मौके पर शैलेंद्र शुक्ला, बबन पाण्डेय, सागर सूरज, करन सिंह, अभिषेक सोनू, विष्णु वैभव, बैजू मिश्रा, विनोद मिश्रा, अमर रंजन, अमन वत्स, अस्िमता व्यास, मोहिनी शंकर, मुनमुन घोष आदि उपिस्थत थे. अतिथियों का स्वागत प्राचार्य एलबी सिंह ने किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




