प्राण प्रतिष्ठा को निकाली कलशयात्रा

मोतिहारी : शहर के मीना बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में 18 देवी-देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा में 1001 कन्याएं एवं महिलाएं शामिल हुई. गाजे-बाजे व हाथी, घोडे के साथ निकली यह कलश यात्रा मीना बाजार से छतौनी होते हुए लालबकेया घाट पहुंची, जहां […]
मोतिहारी : शहर के मीना बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में 18 देवी-देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा में 1001 कन्याएं एवं महिलाएं शामिल हुई. गाजे-बाजे व हाथी, घोडे के साथ निकली यह कलश यात्रा मीना बाजार से छतौनी होते हुए लालबकेया घाट पहुंची, जहां कलश यात्रा में शामिल कन्याएं एवं महिलाएं वैदिक मंत्रोच्चारण् के बीच जल बोझी कर पुन: यज्ञ स्थल पहुंची. वहीं इस यात्रा को ले हजारों की संख्या में श्रद्वालुओं ने बाइक रैली निकाली. चार दिवसीय इस प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के कलश यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह श्रद्वालुओं की भीड देखी गयी.
यज्ञ को ले आयोजन समिति ने कई कार्यक्रम का आयोजन किया है. कलश यात्रा में केदार नाथ सिंह, संजय कुमार रमण, रामचंद्र प्रसाद, जितेंद्र दूबे, हर्षित तिवारी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




