छह आइएसआइ एजेंट गिरफ्तार

Updated at : 18 Jan 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
छह आइएसआइ एजेंट गिरफ्तार

मोतिहारी : नेपाल व मोतिहारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आइएसआइ के छह एजेंट पकड़े गये हैं. तीन की गिरफ्तारी नेपाल में हुई है, जबकि तीन को मोतिहारी पुलिस ने पकड़ा है. इनकी गिरफ्तारी से घोड़ासहन रेलवे ट्रैक पर आइइडी लगाने का परदाफाश तो हुआ ही है, साथ ही पटना-इंदौर रेल हादसे में भी इनके […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नेपाल व मोतिहारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आइएसआइ के छह एजेंट पकड़े गये हैं. तीन की गिरफ्तारी नेपाल में हुई है, जबकि तीन को मोतिहारी पुलिस ने पकड़ा है. इनकी गिरफ्तारी से घोड़ासहन रेलवे ट्रैक पर आइइडी लगाने का परदाफाश तो हुआ ही है, साथ ही पटना-इंदौर रेल हादसे में भी इनके शािमल होने की बात सामने आयी है. गिरफ्तार आतंकियों का आका नेपाल का समसूल होदा है. फिलहाल वह दुबई में छुपा हुआ है.

एसपी जितेंद्र राणा ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि समसुल का साथी ब्रजकिशोर गिरि उर्फ बाबा को नेपाल पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी के बाद नेपाल पुलिस ने शंभू उर्फ लड्डू व मुजाहिद्दीन अंसारी को पकड़ा .

नेपाल पुलिस की जानकारी पर मोतिहारी पुलिस ने रक्सौल गम्हरिया से उमाशंकर पटेल,आदापुर झिटकहिया के मुकेश यादव व आदापुर बखरी के मोती पासवान को गिरफ्तार
छह आइएसआइ एजेंट…
किया गया है. उन्होंने बताया कि समसुल होदा के इशारे पर काम करनेवाला गजेंद्र शर्मा व राकेश यादव की तलाश में छापेमारी की जा रही है. दोनों आदापुर बखरी के रहनेवाले हैं. एसपी के अनुसार, समसुल होदा आइएसआइ के इशारे पर भारत में हमला करने की फिराक में था. इसके लिए उसने नेपाल व उसके सीमावर्ती इलाकों के युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेवारी नेपाल के ब्रजकिशोर गिरि को सौंपी. इस दौरान घोड़ासहन रेलवे ट्रैक को उड़ाने के लिए उसने लक्ष्मीपुर पोखरिया के दीपक राम व अरुण कुमार को तीन लाख रुपये का लालच दिया. दोनों ने ट्रैक पर आइइडी तो लगाया, लेकिन उसे ब्लास्ट कराने में दोनों विफल रहे. घटना के बाद दोनों नेपाल गये. वहां ब्रजकिशोर गिरि से पैसा मांगा, जिसके बाद भेद खुलने के डर से ब्रजकिशोर ने दीपक राम व अरुण कुमार की नेपाल में हत्या कर दी. दोनों का शव परिजनों द्वारा आदापुर लाया गया, तो पुलिस उनकी हत्या की तहकीकात में जुटी, तब जाकर आतंकी संगठन के स्लीपर सेल में काम करनेवाले लोगों का चेहरा बेनकाब हुआ.
सर्जिकल स्ट्राइक का लेना चाहते थे बदला : घोड़ासहन रेलवे ट्रैक पर आइइडी सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के िलए लगायी गयी थी. इसकी साजिश दुबई में बैठे समसुल होदा ने रची थी. इसके लिए उसने नेपाल के ब्रजकिशोर गिरि उर्फ बाबा को टास्क सौंपा था. उसने तीन लाख रुपये की फंडिंग भी की थी, लेकिन संयोगवश आइइडी विस्फोट होने से पहले घोड़ासहन के युवकों की नजर उस पर पड़ गयी. उसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया. यह घटना एक अक्तूबर, 2016 को करीब पांच सुबह की है. वह रक्सौल से दरभंगा जानेवाली थी. सवारी ट्रेन पर एक हजार से अधिक यात्री सवार थे. घोड़ासहन में सावारी ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम होने पर आतंकियों ने कानपुर में पटना-इंदौर ट्रेन की साजिश रची. उसमें आतंकी कामयाब भी रहे. आतंकियों के इस नेटवर्क का खुलासा दिल्ली में गिरफ्तार जुबैर व सफीक ने पूछताछ में किया. उसके बाद भारत की तमाम जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को गोपनीय ढंग से खंगालने में जुट गयी. जांच के दौरान ही नेपाल में मोतिहारी सीमावर्ती क्षेत्रों से गिरफ्तार 10 लोगों के नाम सामने आये.उनमें दो आतंकियों को उनके साथियों ने नेपाल में मार कर फेंक दिया.
पटना-इंदौर ट्रेन हादसा में आया नाम
समसूद होदा के इशारे पर करते थे काम, तीन को नेपाल व तीन को मोितहारी से पकड़ा
आइएसआइ के िलए काम करने वाले छह आतंिकयों को पकड़ा गया है. ये सभी उसके िलए काम करते थे. िवभिन्न सुरक्षा एजेंिसयां इनसे पूछताछ कर रही है.
जीतेंद्र राणा, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन