दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 18 Jan 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

नेपाल व मोतिहारी में आइएसआइ से जुड़े छह एजेंट गिरफ्तार मोतिहारी : नेपाल व मोतिहारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के छह एजेंट पकड़े गये हैं. तीन की गिरफ्तारी नेपाल में हुई है, जबकि तीन को मोतिहारी पुलिस ने पकड़ा है. उनकी गिरफ्तारी से घोड़ासहन ट्रैक पर आइइडी लगाने की […]

विज्ञापन

नेपाल व मोतिहारी में आइएसआइ से जुड़े छह एजेंट गिरफ्तार

मोतिहारी : नेपाल व मोतिहारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के छह एजेंट पकड़े गये हैं. तीन की गिरफ्तारी नेपाल में हुई है, जबकि तीन को मोतिहारी पुलिस ने पकड़ा है. उनकी गिरफ्तारी से घोड़ासहन ट्रैक पर आइइडी लगाने की घटना का खुलासा तो हुआ ही है, साथ ही कानपुर रेल हादसे में भी उनकी भूमिका सामने आयी है. गिरफ्तार आतंकियों का आका नेपाल का शमसुल होदा है. फिलहाल वह दुबई में छिपा है. एसपी जितेंद्र राणा ने प्रेस वार्ता में आतंकियों के पकड़े जाने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि शमसुल का दाहिना हाथ ब्रजकिशोर गिरि उर्फ बाबा को नेपाल पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी के बाद नेपाल पुलिस ने शंभु
नेपाल व मोतिहारी में आइएसआइ…
उर्फ लड्डु और मुजाहिद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया.नेपाल पुलिस से मिली इनपुट के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने रक्सौल के गम्हरिया से उमाशंकर पटेल, आदापुर झिटकहिया के मुकेश यादव व आदापुर बखरी के मोती पासवान को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि शमसुल होदा के इशारे पर काम करनेवाले गजेंद्र शर्मा और राकेश यादव की तलाश में छापेमारी की जा रही है. दोनों आदापुर बखरी के रहनेवाले हैं. एसपी के अनुसार, शमसुल होदा आइएसआइ के इशारे पर भारत में बड़ा आतंकी हमला करने के फिराक में था. इसके लिए उसने नेपाल व उसके सीमावर्ती इलाकों के युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेवारी नेपाल के ब्रजकिशोर गिरि को सौंपी. इस दौरान घोड़ासहन ट्रैक को उड़ाने के लिए उसने लक्ष्मीपुर पोखरिया के दीपक राम व अरुण कुमार को तीन लाख रुपये का लालच दिया. दोनों ने ट्रैक पर आइइडी तो लगाया, लेकिन उसे ब्लास्ट कराने में विफल हो गये. इसके बाद दोनों नेपाल गये. वहां ब्रजकिशोर गिरि से पैसा मांगा, जिसके बाद भेद खुलने की डर से ब्रजकिशोर ने दीपक राम व अरुण की नेपाल में हत्या कर दी. दोनों के शव परिजनों ने आदापुर लाये, तो पुलिस उनकी हत्या की तहकीकात में जुटी. तब जाकर आतंकी संगठन के स्लीपर सेल में काम करनेवाले लोगों का चेहरा बेनकाब हुआ. एसपी ने बताया कि पकड़े गये आतंकियों से जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन