चकिया में मुखिया पुत्र की गोली मार हत्या

Updated at : 17 Jan 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
चकिया में मुखिया पुत्र की गोली मार हत्या

पीपरा (मोतिहारी) : चकिया प्रखंड अंतर्गत कुंअरपुर पंचायत की मुखिया मालती देवी के पुत्र टुनटुन ठाकुर उर्फ राजकुमार ठाकुर (25) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार की शाम पीपरा थाना क्षेत्र के हरदियाबाद पुल के पास हुई. सवार अपराधियों ने टुनटुन को पीछे से मारी. घटना के बाद घायल को मोतिहारी […]

विज्ञापन

पीपरा (मोतिहारी) : चकिया प्रखंड अंतर्गत कुंअरपुर पंचायत की मुखिया मालती देवी के पुत्र टुनटुन ठाकुर उर्फ राजकुमार ठाकुर (25) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार की शाम पीपरा थाना क्षेत्र के हरदियाबाद पुल के पास हुई. सवार अपराधियों ने टुनटुन को पीछे से मारी. घटना के बाद घायल को मोतिहारी स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना का कारण पुरानी दुश्मनी बतायी जाती है. बता दें कि एक मई 2015 को राजकुमार ठाकुर के मुखिया पिता वीरेंद्र ठाकुर की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. अभी स्व ठाकुर की मां मुखिया हैं. मृतक के भाई विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि राजकुमार

चकिया में मुखिया
रुपये निकालने के लिए हरदियाबाद स्थित बैंक गया था. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी. मोतिहारी स्थित एक निजी नर्सिंग होम लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी व पिता के हत्याकांड में मुकदमा उठाने को लेकर धमकी की बात सामने आयी है.
मृतक के भाई ने पुष्कर, पप्पू व सोनू नामक व्यक्ति से रंजिश की जानकारी दी. इधर, मुखिया पुत्र की मौत की सूचना के बाद अस्पताल परिसर में शुभचिंतकों की भारी भीड़ जमा हो गयी. घर में चीख-पुकार मची है. मृतक की मां सूचना के बाद से रोते-रोते बेहोश हो जा रही है. डीएसपी मुद्रिका प्रसाद ने बताया कि अपराधियों की खोज में छापेमारी की जा रही है.
पीपरा के हरदियाबाद पुल के पास की घटना
बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
रुपये निकालने हरदियाबाद स्थित बैंक गया था टुनटुन
दो साल पहले पिता की गोली मार कर दी गयी थी हत्या
मौत की सूचना के बाद घर में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन