40 गाड़ियों की चोरी में स्वीकारी संलिप्तता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : पुलिस की स्पेशल टीम के हत्थे चढे तीन शातिर वाहन चोरों ने अबतक 30 से 35 बाइक व आधा दर्जन लग्जेरियश वाहनों की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. इस गिरोह का सरगना मधुबन भेलवा का अखिलेश सहनी व बंजरिया चैलाहा का मुन्ना पासवान है. बताया जाता है कि अखिलेश को दिल्ली क्राइम […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पुलिस की स्पेशल टीम के हत्थे चढे तीन शातिर वाहन चोरों ने अबतक 30 से 35 बाइक व आधा दर्जन लग्जेरियश वाहनों की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. इस गिरोह का सरगना मधुबन भेलवा का अखिलेश सहनी व बंजरिया चैलाहा का मुन्ना पासवान है. बताया जाता है कि अखिलेश को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ कुख्यात अपराधियों के साथ दिल्ली में ही गिरफ्तार किया था.दिल्ली क्राइम ब्रांच उसके नाम व पते का सत्यापन कर रही ही थी.
इस दौरान वह क्राइम ब्रांच के पदाधिकारियों से घुलमिल गया. दो-तीन दिनों तक उनलोगों को खाना बना कर खिलाया और मौका पाकर उनकी कस्टडी से फरार हो गया. यह घटना तीन-चार महीना पहले की बतायी जा रही है. अखिलेश ने पूछताछ में खूद इस बात का खुलासा किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार,मधुबन में लगातार चार चक्का वाहन मसलन बोलेरो व पिकअप की चोरी में अखिलेश व उसके गिरोह का हाथ है. मधुबन में एक महीना के अंदर सात वाहनों की चोरी हो चुकी है.
इसमें चार बोलेरो व तीन पिकअप है.एक पिकअप गाड़ी को बदमाशों ने तेल खत्म होने के कारण रास्ते में ही छोड़ दिया था.छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार तीनों चोर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के सदस्य है. उनकी गिरफ्तारी के बाद चोरी की गाड़ी खरीदने वालों का चेहरा भी बेनकाब हुआ है.
पुरस्कृत होगी पुलिस
एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि छापेमारी में शामिल नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, तुरकौलिया थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, रघुनाथपुर ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार सुमन, बंजरिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह, छतौनी के दारोगा संदीप कुमार सहित अन्य को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










