दिन भर में सात से आठ घंटे तक गुल रहती है बिजली

हरलाखी : प्रखंड मुख्यालय के उमगांव स्थित पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज बिजली कटौती से काफी समस्या झेलनी पड़ती है. दिन में भी बिजली ठीक से नहीं रहती है. बिजली आने के बाद तुरंत कट जाती है. इधर कुछ दिनों से दिन भर में करीब सात से आठ घंटे तक बिजली […]
हरलाखी : प्रखंड मुख्यालय के उमगांव स्थित पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज बिजली कटौती से काफी समस्या झेलनी पड़ती है. दिन में भी बिजली ठीक से नहीं रहती है. बिजली आने के बाद तुरंत कट जाती है. इधर कुछ दिनों से दिन भर में करीब सात से आठ घंटे तक बिजली कटी रहती है. बिजली की आंख मिचौली की समस्या के साथ दिन भर लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. स्थानीय प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार पांडेय उर्फ बालाजी, उदयकांत झा, अमीरी साह,
मो. हासिम, राप्रीत साह, हरिकिशोर सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय उपभोक्ताओं ने इस समस्या के प्रति नाराजगी जताते हुए बताया कि बिजली की समस्या विभागीय लापरवाही का नतीजा है. विभाग को इस दिशा में जल्द ही पहल करने की आवश्यकता है. जिससे आम जनों को समस्या से निजात मिल सके. बताते चलें कि दो दिन पूर्व प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली कटी रही और आमजन इससे प्रभावित रहे. गुरुवार संध्या से शुक्रवार संध्या तक बिजली नहीं रहने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित रही. प्रखंड, बैंक, पीएचसी, थाना व मोबाईल टावर में बिजली नहीं रहने से सेवा प्रभावित रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




