प्रशासन ने 92 जगहो पर जलावाया अलाव

मोतिहारी : शीतलहरी के प्रकोप से बचाव करने व आम जनता को ठंड से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 92 स्थलों पर अलाव जलाया गया.शहर के बस स्टैंड, मीनाबाजार, लखौरा चौक व मधुबनी घाट सहित सभी प्रखंडों के मुख्य स्थलों पर अलाव जलाया गया. इसकी जानकारी देते हुए […]
मोतिहारी : शीतलहरी के प्रकोप से बचाव करने व आम जनता को ठंड से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 92 स्थलों पर अलाव जलाया गया.शहर के बस स्टैंड, मीनाबाजार, लखौरा चौक व मधुबनी घाट सहित सभी प्रखंडों के मुख्य स्थलों पर अलाव जलाया गया. इसकी जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी विजयेन्द्र ने बताया कि डीएम अनुपम कुमार के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है.जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इस बाबत प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है. सिकरहना, पकड़ीदयाल, अरेराज व रक्सौल अनुमंडलों के मुख्य स्थलों व सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




