सुरंग बना बेतिया राज का खजाना खाली करना चाहते थे चोर

बेतिया : पुलिस की सक्रियता से शनिवार की देर रात बेतिया राज का खजाना चोरी होने से बच गया. चोरों ने खजाने पर हाथ साफ करने के लिए चार फुट सुरंग भी बना लिया था. इस मामले में शातिर चोर प्रदीप श्रीवास्तव सहित आठ चारों को रंगे-हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. खजाने के तहखाने से […]
बेतिया : पुलिस की सक्रियता से शनिवार की देर रात बेतिया राज का खजाना चोरी होने से बच गया. चोरों ने खजाने पर हाथ साफ करने के लिए चार फुट सुरंग भी बना लिया था. इस मामले में शातिर चोर प्रदीप श्रीवास्तव सहित आठ चारों को रंगे-हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. खजाने के तहखाने से पुलिस ने गैस कटर, सिलिंडर, प्लास्टिक की रस्सी, खंती, लोहे का रॉड, 15 बोर के दो कट्टे व दो कारतूस बरामद किया गया है. खजाने की चोरी की सूचना मिलते ही डीएम लोकेश कुमार सिंह, एसपी विनय कुमार सहित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. डीएम व एसपी ने खजाने के अंदर जाकर तहकीकात की. डीएम ने बेतिया राज के खजाने की सुरक्षा के लिए राज परिषद को पत्र लिखने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




