रिश्वत में सीआई ने लिये 2000 के नये नोट, निगरानी ने पकड़ा रंगे हाथ

Updated at : 19 Nov 2016 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
रिश्वत में सीआई ने लिये 2000 के नये नोट, निगरानी ने पकड़ा रंगे हाथ

मोतीहारी : बिहार के मोतिहारी जिले के पकड़ी दयाल के अंचल निरीक्षक (सीआई) विनोद कुमार गिरि को घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया. रिश्वत की रकम में 2000 रुपये के नये नोट में थी. सीआई विनोद कुमार गिरि पकड़ीदयाल के जगतिया गांव के संजय यादव से अपने घर पर 14 हजार रुपये […]

विज्ञापन

मोतीहारी : बिहार के मोतिहारी जिले के पकड़ी दयाल के अंचल निरीक्षक (सीआई) विनोद कुमार गिरि को घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया. रिश्वत की रकम में 2000 रुपये के नये नोट में थी.

सीआई विनोद कुमार गिरि पकड़ीदयाल के जगतिया गांव के संजय यादव से अपने घर पर 14 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था. तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा. संजय यादव ने दो महीने पहले जमीन के दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया था. इसके लिए अंचल निरीक्षक ने 15 हजार रुपये की मांग की थी. संजय ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की. शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने पहले मामले की जांच की और आरोप सही पाया. इसके बाद यह कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन