बिना जानकारी के काट दी आंत, मौत

Updated at : 05 Nov 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
बिना जानकारी के काट दी आंत, मौत

लापरवाही. सुगौली में झड़प के क्रम में हुआ था जख्मी अगरवा मुहल्ला से कथित डॉक्टर िगरफ्तार कुरूम टोला निवासी शेख मंजूर का क्लिनिक में चल रहा था इलाज सुगौली : स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड तीन कुरूम टोला निवासी 45 वर्षीय शेख मंजूर की मौत हो गयी. उसका इलाज शहर के एक चिकित्सक के निजी […]

विज्ञापन

लापरवाही. सुगौली में झड़प के क्रम में हुआ था जख्मी

अगरवा मुहल्ला से कथित डॉक्टर िगरफ्तार
कुरूम टोला निवासी शेख मंजूर का क्लिनिक में चल रहा था इलाज
सुगौली : स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड तीन कुरूम टोला निवासी 45 वर्षीय शेख मंजूर की मौत हो गयी. उसका इलाज शहर के एक चिकित्सक के निजी क्लिनिक में चल रहा था. वह 15 अक्तूबर को सुगौली में दो गुटों के बीच झड़प में घायल हो गया था.
सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर किया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे बाहर नहीं ले गये. अगरवा मुहल्ला स्थित डा मासूम के नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया, जहां गुरूवार की रात उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ रजनीश लाल व सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत अस्पताल पहंुचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. करीब तीन बजे सुबह में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया.
इधर पुलिस ने इलाज में लापरवाही के आरोप में डा मासूम को गिरफ्तार कर लिया है. डा मासूम शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला के रहने वाले है. पुलिस का कहना है कि उसके पास डॉक्टर का कोई डिग्री नहीं है. इधर मृतक के पुत्र मो अशरफ ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उसने पुलिस को बताया है कि कुछ लोग दरवाजे पर आकर मारपीट करने लगे. उसमें पिता शेख मंजूर घायल हो गये थे. दूसरी तरफ सुत्रों का कहना है इलाज में डॉक्टर की लापरवाही मौत का कारण है. मारपीट में शेख मंजूर के पेट में चोट लगी थी. डा मासूम ने आंत में गंभीर चोट का हवाला देकर उसका ऑपरेशन कर दिया, उसके बाद केस खराब होने लगा. बावजूद उसने मरीज को बाहर रेफर नहीं किया.
परिजनों को आश्वासन देता रहा कि स्थिति में सुधार हो रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान उसके आंत से बदबू आ रही थी. उसका आंत सड़ चुका था. इलाज में लापरवाही के कारण आंत सड़ने से उसकी मौत हुई है.
प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं इलाज में लापरवाही को लेकर डाॅ मासूम को गिरफ्तार किया गया है. डॉक्टर के डिग्री की जांच-पड़ताल करायी जा रही है.
पंकज कुमार रावत, सदर डीएसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन