मोतिहारी में नप के इओ पर 4.67 करोड़ के गबन का आरोप

Updated at : 04 Nov 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी में नप के इओ पर 4.67 करोड़ के गबन का आरोप

मोतिहारी : 4.67 करोड़ की वित्तीय अनियमितता में मोतिहारी नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह पर प्राथमिकी दर्ज होगी. मामले में नप सशक्त स्थायी समिति के निर्णय पर मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. इओ पर यह कार्रवाई नगर आवास एवं विकास विभाग के पत्र के […]

विज्ञापन

मोतिहारी : 4.67 करोड़ की वित्तीय अनियमितता में मोतिहारी नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह पर प्राथमिकी दर्ज होगी. मामले में नप सशक्त स्थायी समिति के निर्णय पर मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. इओ पर यह कार्रवाई नगर आवास एवं विकास विभाग के पत्र के आलोक में हुई है.

इस संबंध में विभाग के सहायक निदेशक अरविंद कुमार झा का पत्र प्राप्त हुआ है. जिसमें वित्तीय प्रावधानों की अनदेखी करते हुए बिना बजटीय प्रावधान के राशि का विचलन संबंधी शिकायत पर कार्रवाई की बात कही गयी है. डिप्टी डायरेक्टर ने पत्र में कहा है कि नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 22 में नप की सभी कार्यपालक की शक्ति सशक्त स्थायी समिति में निहित है. अत: कार्यपालक संबंधी कोई भी निर्णय समिति की ओर से ही लिया जायेगा. नियम के मुताबिक, वित्तीय प्रावधानों के तहत में किसी

मोतिहारी में नप
भी परिस्थिति में बिना बजटीय प्रावधान के राशि का विचलन कर कोई भुगतान नहीं किया जा सकता. ऐसी स्थिति में तत्कालीन इओ ने मुख्यमंत्री सात निश्चिय की चार करोड़ 67 लाख की राशि का बिना प्रावधान के विचलन कर खर्च करना नियम के खिलाफ है. इसमें डिप्टी कमीशन अरविंद कुमार झा ने कार्रवाई करने की बात कही है. इसकी जानकारी देते मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना ने बताया कि मामले में प्राथमिकी के लिए इओ को आदेश दिया गया है. वहीं, विभागीय कार्रवाई के लिए इओ महेश्वर प्रसाद सिंह के कर्मिक एवं प्रशासनिक विभाग को पत्र लिखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन