नदी में गिरी स्कॉर्पियो, नेपाल के पूर्व गृहमंत्री समेत 4 लापता

नेपाल के चितवन जिले में हुआ हादसा रक्सौल : नेपाल के चितवन जिले के दाहेचक गांव के पास रविवार की देर शाम नेपाल के पूर्व गृहमंत्री माधव प्रसाद घिमरे की स्कॉर्पियो त्रिशुली नदी में गिर गयी. इससे माधव प्रसाद समेत उनके परिजन नदी में बह गये. घटना के बाद गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान […]
नेपाल के चितवन जिले में हुआ हादसा
रक्सौल : नेपाल के चितवन जिले के दाहेचक गांव के पास रविवार की देर शाम नेपाल के पूर्व गृहमंत्री माधव प्रसाद घिमरे की स्कॉर्पियो त्रिशुली नदी में गिर गयी. इससे माधव प्रसाद समेत उनके परिजन नदी में बह गये. घटना के बाद गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन पूर्व मंत्री व उनके परिजनों को नहीं खोजा जा सका. हालांकि, उनकी मां व सुरक्षा गार्ड का शव बरामद कर लिया गया है. पूर्व गृहमंत्री का परिवार बा9च/1531 नंबर की स्कॉर्पियो से मुक्तिनाथ दर्शन के बाद पोखरा के रास्ते काठमांडू वापस लौट रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. घटना में घायल चालक पुलिस हवलदार विष्णु राई का इलाज शिक्षण अस्पताल भरतपुर में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




