स्वरोजगार करने को मिलेगा ऋण

Updated at : 27 Sep 2016 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
स्वरोजगार करने को मिलेगा ऋण

कैंप. शहरी गरीबों के लिए खुशखबरी नगरपालिका कार्यालय के सभागार में एसइपी योजना के कैंप में लिये जा रहे आवेदन. जीवन स्तर में सुधार के लिए शुरू हुई योजना ऋण प्राप्त कर शुरू कर सकेंगे अपना व्यवसाय कैंप लगाकर लिये जा रहे आवेदन मोतिहारी : शहरी गरीबों को रोजगार के लिए ऋण मिलेगा. आर्थिक तौर […]

विज्ञापन

कैंप. शहरी गरीबों के लिए खुशखबरी

नगरपालिका कार्यालय के सभागार में एसइपी योजना के कैंप में लिये जा रहे आवेदन.
जीवन स्तर में सुधार के लिए शुरू हुई योजना
ऋण प्राप्त कर शुरू कर सकेंगे अपना व्यवसाय
कैंप लगाकर लिये जा रहे आवेदन
मोतिहारी : शहरी गरीबों को रोजगार के लिए ऋण मिलेगा. आर्थिक तौर पर कमजोर बेरोजगार को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से दीनदयाल अन्तोदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना शुरू की गयी है. जिसका उदेश्य शहरी गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाना है. इस योजना के छह घटकों में शामिल स्व-रोजगार योजना (एसईपी) के तहत इच्छुक गरीबों को सरकार ऋण मुहैया करायेगी. जिससे गरीबी में गुजर-बसर करने वाले बोरोजगार आसानी से अपना व्यवसाय खड़ा कर सके.
ऋण के लिए कोई उम्र सीमा बाधा नही होगी. स्व-रोजगार के इच्छुक युवा व पौढ़ सभी तबके के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. डे एनयूएलएम परियोजना माध्यम बन लोगों को बैक से ऋण दिलाने का काम करेगी.
50 हजार से दो लाख तक मिलेगा ऋण : रोजगार के लिए इस योजना में पर्सनल लोन 50 हजार से दो लाख तक मिलेगा. वही समूह में किसी व्यवसाय को करने की प्लानिंग पर 50 हजार से पांच लाख रूपये तक ऋण का प्रावधान है.
संबंधित ट्रेड का दिया जायेगा प्रशिक्षण : स्व-रोजगार योजना के लिए प्रोपोजल के साथ आवेदन करना जरूरी है.ताकि काउंसेलिंग प्रक्रिया के बाद चयनित अभ्यर्थी को संबंधित व्यवसाय के लिए प्रशिक्षित किया जा सके. रोजगार में शत्-प्रतिशत कामयाब होने के लिए परियाजना ऋण दिलाने के साथ प्रशिक्षण भी दिलाने की व्यवस्था करेगी.
ऋण ब्याज पर मिलेगी सब्सिडी: आमतौर पर व्यवसाय ऋण के लिए तय ब्याज दर की पूरी राशि बैक वसूल करेगी. लेकिन इस योजना में ऋण धारक को ब्याज में सब्सिडी मिलेगी. ब्याज की तकरीबन 50 प्रतिशत राशि सरकार वहन करेगी, शेष ऋण धारक को भरना पड़ेगा.
आवेदन की प्रक्रिया शुरू : एसइपी योजना के तहत स्व रोजगार के लिए नगरपालिका में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए शहर के सात सेक्टर में बांट आवेदन कैप का आयोजन किया गया है. सोमवार को मोतिझील बेलबनवा क्षेत्र के लिए कैप लगाये गये. जिसमें करीब दो सौ आवेदन प्राप्त हुआ. जानकारी देते हुए डे एनयूएलएम को-ऑडिनेटर रूबी कुमारी ने बताया कि 27 को मीना बाजार,नकछेद टोला,28 को कचहरी चौक,राजा बाजार,29 को सदर अस्पताल रोड, एवं 30 को छतौनी क्षेत्र से जुड़े आवेदन लिये जायेगे.
एसइपी योजना के लिए आवेदन लिया जा रहा है. इच्छुक शहरी गरीब स्वरोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं. काउंसेलिंग कर बैक से ऋण मुहैया करायी जायेगी.
श्याम बाबू कुमार, परियोजना प्रबंधक, मोतिहारी (डे एनयूएलएम)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन