सीटीटीआइ को जान से मारने की मिली धमकी
Updated at : 27 Sep 2016 2:53 AM (IST)
विज्ञापन

घटना से दहशत में है पूरा परिवार विभाग के वरीय अधिकारी से की शिकायत उचित कार्रवाई का आग्रह मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के मुख्य चल टिकट निरीक्षक विनोद कुमार गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है. सीटीटीआई गुप्ता को मिली धमकी से पुरा परिवार दहशत में है. इस धटना से बढ़े […]
विज्ञापन
घटना से दहशत में है पूरा परिवार
विभाग के वरीय अधिकारी से की शिकायत
उचित कार्रवाई का आग्रह
मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के मुख्य चल टिकट निरीक्षक विनोद कुमार गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है. सीटीटीआई गुप्ता को मिली धमकी से पुरा परिवार दहशत में है. इस धटना से बढ़े मांसीक तनाव को लेकर उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा. धमकी देने वाला कोई गैर नहीं बल्कि उनका कनीय टीसी मनीष कुमार सिंह है. इसकी शिकातय सीटीटीआई गुप्ता ने समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर वाणिज्य प्रबंधक को दी है.
उन्होंने मामले से अवगत कराते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आग्रह किया है. सीटीटीआई गुप्ता ने कनीय टीसी मनीष पर रेल यात्री से अवैध उगाही करने एवं पंक्चुअल ड्यूटी नहीं करने का आरोप लगाया है. बताया है कि अवैध वसूली की शिकायत सामने आने पर पिछले दो दिन पूर्व पूछताछ करने पर मनीष कुमार द्वारा जान मारने एवं गलत आरोप लगा केस में फसाने की धमकी दी गयी. कहा कि मनीष कुमार के द्वारा रेल राजस्व की क्षति के साथ रेलवे की छवि को धुमिल किया जा रहा है. टीसी मनीष कुमार के कारगुजारी को लेकर इसके पहले भी कार्यालय के अन्य सभी टीसी ने संयुक्त हस्ताक्षर कर लिखित शिकायत वरीय अधिकारी से की है. इस बाबत सीनियर डीसीएम विरेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी दिल्ली मेें हूं. वापसआने के पर मामले की जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




