चिरैया में दंपती सहित तीन को फरसा से मार कर किया घायल

Updated at : 26 Sep 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
चिरैया में दंपती सहित तीन को फरसा से मार कर किया घायल

मोतिहारी : चिरैया थाना अंतर्गत लालबेगिया छतौना टोला में राजेंद्र पंडित, उसकी पत्नी तेतरी देवी व पुत्री रामावती कुमारी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर राजेंद्र पंडित ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे […]

विज्ञापन

मोतिहारी : चिरैया थाना अंतर्गत लालबेगिया छतौना टोला में राजेंद्र पंडित, उसकी पत्नी तेतरी देवी व पुत्री रामावती कुमारी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर राजेंद्र पंडित ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था.

इस दौरान ग्रामीण देवराज पंडित की पत्नी सोना देवी कूड़ा उठा दरवाजे पर फेंक रही थी. मना करने पर देवराज पंडित, सोना देवी, शत्रुधन पंडित व धनंजय पंडित ने दरवाजे पर चढ फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आये पति व पुत्री के साथ भी मारपीट की. घर में घुसकर पेटी तोड़ 18 हजार नकद व करीब 50 हजार का आभूषण लूट लिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए चिरैया थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन