आजाद हिंद फौज का शातिर वाल्मीकि सिंह गिरफ्तार

Updated at : 25 Sep 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
आजाद हिंद फौज का शातिर वाल्मीकि सिंह गिरफ्तार

मोतिहारी : प्रतिबंधित आजाद हिंद फौज का अपराधी व शराब माफिया वाल्मीकि सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. वह मधुबन के कृष्णा नगर का रहनेवाला है. उसे शुक्रवार की रात घर से गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ पकड़ीदयाल अनुमंडल के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के एक दर्जन […]

विज्ञापन

मोतिहारी : प्रतिबंधित आजाद हिंद फौज का अपराधी व शराब माफिया वाल्मीकि सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. वह मधुबन के कृष्णा नगर का रहनेवाला है. उसे शुक्रवार की रात घर से गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ पकड़ीदयाल अनुमंडल के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के एक दर्जन मामले दर्ज हैं. एक महीने पहले पकड़ीदयाल के चैता में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कैंप से तीन सौ कार्टन विदेशी शराब की बरामदगी में भी पुलिस को उसकी

आजाद हिंद फौज
तलाश थी.
एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि गिरफ्तार वाल्मीकि सिंह पेशेवर अपराधी है. 1995 से अबतक सिर्फ पकड़ीदयाल अनुमंडल में 25 से अधिक आपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता रही है. शिवहर व मुजफ्फरपुर में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों जिलों की पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी गयी है. उनसे वाल्मिकी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने को कहा गया है. वाल्मिकी से आजाद हिंद फौज के इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में पूछताछ की जा रही है. संगठन के स्वचालित हथियार कहां छुपा कर रखा है, इसके बारे में भी पुलिस जानकारी लेने का प्रयास कर रही है.
उन्होंने बताया कि उसका कनेक्शन कई राज्यों के शराब माफियाओं से है. चैता से बरामद तीन सौ कार्टन विदेशी शराब उसने मेघालय से मंगायी थी. वह जिले का सबसे बड़ा शराब माफिया है. उसकी गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि है. छापेमारी में पकड़ीदयाल इंस्पेक्टर किरण कुमार, मधुबन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा, राजेपुर थानाध्यक्ष ललित कुमार सहित अन्य शामिल थे. एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा.
मुजफ्फरपुर जिले
में भी दर्ज हैं कई मामले
हत्या, लूट, अपहरण व
जिले का बड़ा शराब माफिया है वाल्मीकि
चैता से बरामद तीन सौ कार्टन शराब मामले में थी तलाश
शिवहर व मुजफ्फरपुर जिले
में भी दर्ज हैं कई मामले
हत्या, लूट, अपहरण व रंगदारी
के हैं अधिक केस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन