पर्व को ले आरपीएफ की छुट्टी रद्द

मोतिहारी : पर्व को लेकर रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी एवं जवानों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. आरपीएफ के महानिदेशक ने दशहरा, दिपावली व छठ पर्व के मद्देनजर छुट्टी रद्द करते हुए ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इस दौरान लम्बी दूरी की ट्रेन पर विशेष ध्यान देने एवं […]
मोतिहारी : पर्व को लेकर रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी एवं जवानों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. आरपीएफ के महानिदेशक ने दशहरा, दिपावली व छठ पर्व के मद्देनजर छुट्टी रद्द करते हुए ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इस दौरान लम्बी दूरी की ट्रेन पर विशेष ध्यान देने एवं संदिग्ध गतिविधि वाले लोगों पर पैनी नजर रखने का निदेश दिया है. संभावना जतायी है कि पर्व के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है. जिसका फायदा चेन स्नेचर व पॉकेटमार उठा, रेल यात्रियों का समान व नकदी उड़ा लेते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




