वैज्ञानिक तकनीक से करें खेती

मोतिहारी : बिहार की जमीन जल व उर्वरा शक्ति से भरपूर है, यहां के किसानों ने नयी वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल कर विश्व स्तर पर धान व गेहूं की खेती में उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाया है. उक्त बातें जिले के प्रगतिशील किसान व उद्यान रत्न से सम्मानित ललन प्रसाद शुक्ला ने मीडिया खबर द्वारा […]
मोतिहारी : बिहार की जमीन जल व उर्वरा शक्ति से भरपूर है, यहां के किसानों ने नयी वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल कर विश्व स्तर पर धान व गेहूं की खेती में उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाया है. उक्त बातें जिले के प्रगतिशील किसान व उद्यान रत्न से सम्मानित ललन प्रसाद शुक्ला ने मीडिया खबर द्वारा आयोजित मीडिया कनक्लैव व किसान मंत्र के उद्घाटन में कही है.
उन्होंने कहा कि लीची का आधा से अधिक उत्पादन मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, समस्तीपुर व वैशाली जिले में होता है. फिर भी लीची उत्पादक किसान आर्थिक तंगी के शिकार हैं. मौके पर राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ गोपाल जी द्विवेदी, सीताराम सिंह, पुष्कर पुष्प, संतोष सिंह, मनीष ठाकुर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




