आरपीएफ व रेल पुलिस का चला ज्वाइंट सर्च अभियान

Updated at : 15 Aug 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ व रेल पुलिस का चला ज्वाइंट सर्च अभियान

मोतिहारी : स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं रेल पुलिस ने ज्वाइंट सर्च अभियान चलाया. इस दौरान प्लेटफॉर्म सहित स्टेशन परिक्षेत्र की गहन जांच की गयी. प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध यात्रियों के बैग एवं झोला की तलाशी ली गयी. रेल खंड से गुजरने वाले सप्तक्रांति सुपर फास्ट, मिथिला सहित […]

विज्ञापन

मोतिहारी : स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं रेल पुलिस ने ज्वाइंट सर्च अभियान चलाया. इस दौरान प्लेटफॉर्म सहित स्टेशन परिक्षेत्र की गहन जांच की गयी. प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध यात्रियों के बैग एवं झोला की तलाशी ली गयी. रेल खंड से गुजरने वाले सप्तक्रांति सुपर फास्ट, मिथिला सहित कई सवारी गाड़ियों में मेटल डिटेक्टर से विस्फोटक, हथियार व मादक पदार्थों की खोज में तलाशी अभियान चलायी गयी.

जांच में 37 बेटिकट यात्री भी पकड़े गये. चेक एंड चार्ज सिस्टम के तहत पकड़े गये बेटिकट यात्रियों से जुर्माना सहित यात्रा टिकट की राशि वसूल की गयी. इस अभियान में रेलवे को 27 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ. सर्च अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर पी के वर्णवाल एवं रेल पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे.जांच टीम में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार, जवान नवीन कुमार, विकास कुमार, राजेश काजी, राधेश्याम कुमार सहित जीआरपी जवान शनि कुमार, महिला कांस्टेबल मन्नीदा कुमारी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन